img-fluid

मोहन भागवत–अदनान सामी मुलाकात पर राजनीति गरमाई, कांग्रेस ने RSS पर लगाए देश-विरोधी कदम के आरोप

February 10, 2026

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) और मशहूर सिंगर-कंपोजर अदनान सामी (Adnan Sami) की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोमवार को RSS पर तीखा हमला करते हुए इस मुलाकात को ‘राष्ट्र-विरोधी’ करार दिया।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर आरोप लगाया कि अदनान सामी के पिता पाकिस्तान एयर फोर्स में पायलट थे और उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया था। कांग्रेस का कहना है कि ऐसे व्यक्ति के साथ RSS प्रमुख का सार्वजनिक रूप से मिलना और भोजन करना सवाल खड़े करता है।



  • कांग्रेस के अनुसार, अदनान सामी के पिता अरशद सामी खान पाकिस्तान एयर फोर्स में पायलट थे और 1965 के युद्ध के दौरान पठानकोट एयर बेस पर हमले में शामिल थे। पार्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज मोहन भागवत उनके बेटे के साथ खाना खा रहे हैं।”

    दरअसल, अदनान सामी उन सेलिब्रिटीज़ में शामिल थे जिन्होंने RSS की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुंबई में आयोजित दो-दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत और अदनान सामी की मुलाकात हुई।

    इससे पहले रविवार को अदनान सामी ने अपने X हैंडल पर मोहन भागवत के साथ तस्वीरें साझा की थीं। पद्म श्री से सम्मानित सिंगर ने अपनी पोस्ट में RSS प्रमुख की सराहना करते हुए लिखा कि उन्होंने मोहन भागवत जी के साथ एक शानदार दोपहर बिताई और उन्हें बोलते हुए सुनना बेहद अच्छा अनुभव रहा। अदनान सामी ने कहा कि भागवत ने कई मिथकों और गलतफहमियों को स्पष्ट किया और वह एक अद्भुत सज्जन व खूबसूरत इंसान हैं।

    Share:

  • UK: पहले माफी, अब ब्रिटिश PM के बदले सुर, कहा- पद नहीं छोड़ूंगा, आखिरी दम तक लड़ूंगा

    Tue Feb 10 , 2026
    लंदन. ब्रिटेन की राजनीति (British politics) इस समय बड़े उथल-पुथल से गुजर रही है। प्रधानमंत्री (PM) कीएर स्टार्मर (Keir Starmer) ने एपस्टीन विवाद (Epstein controversy) पर पहले माफी मांगी थी। फिर अपनी पार्टी के सांसदों से समर्थन की अपील की थी और कहा था कि डेढ़ वर्ष ही बचे हैं। उन्हें कार्याकल पूरा कर लेने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved