देश

चंडीगढ़ में जुटेंगी राजनीति, खेल के यूथ आईकॉन, फिल्म जगत की प्रसिद्ध हस्तियां भी होंगे शामिल

नई दिल्‍ली (New Dehli)। अमर उजाला (Amar Ujala) के इस कार्यक्रम (Program) का शुभारंभ (launch) पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) भगवंत मान सुबह 9:30 बजे करेंगे। चंडीगढ़ के होटल हयात रेजेंसी में यूथ आईकॉन खिलाड़ी युवाओं में जोश भरेंगे तो वहीं उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियां बिजनेस स्टार्टअप में सफलता के सूत्र सुझाएंगी।

अमर उजाला संवाद-पंजाब-स्वर्णिम शताब्दी की ओर में 07 अगस्त को चंडीगढ़ के होटल हयात रेजेंसी में राजनीति, फिल्म, उद्योग और खेल जगत की हस्तियों का मिलन होने जा रहा है। इस गरिमामय समारोह में जहां एक ओर यूथ आईकॉन खिलाड़ी युवाओं में जोश भरेंगे तो वहीं उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियां बिजनेस स्टार्टअप में सफलता के सूत्र सुझाएंगी। स्वर्णिम शताब्दी की ओर कदम बढ़ा रहे अमर उजाला के इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुबह 9:30 बजे करेंगे। इस कार्यक्रम के सह प्रायोजक होंगे शुद्धि हिम्स, विशेष सहयोगी होंगे चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजिस झंझेड़ी, मोहाली और रेडियो पार्टन होंगे 93.5 रेड एफएम। मिलिए कार्यक्रम में शामिल होने वाली प्रमुख शख्सियतों से…

 

[ewlpost]

सन्नी देओल: …जब यह ढाई किलो का हाथ किसी पे पड़ता है तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है- जैसे अनगिनत संवादों के लिए मशहूर सिने अभिनेता सन्नी देओल 07 अगस्त को चंडीगढ़ में होंगे। मौका होगा अमर उजाला संवाद-पंजाब- स्वर्णिम शताब्दी की ओर.. के आयोजन का। देश की जानी मानी शख्सियतें, नीति नियंता, विचारक-विशेषज्ञ भी होंगे आपसे रूबरू। सन्नी देओल की बहुचर्चित मूवी गदर-2 जल्द रिलीज होने जा रही है। सन्नी सिनेमा और एंटरटेनमेंट सत्र में रूबरू होंगे।

अमीषा पटेल: हिंदी और तेलगू फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री गदर फेम अमीषा पटेल अमित एवं आशा पटेल की बेटी हैं और अश्मित पटेल की बहन हैं। पटेल का जन्म एक गुजराती परिवार में हुआ था। वह प्रसिद्ध वकील-राजनीतिज्ञ बैरिस्टर रजनी पटेल की पोती हैं, जो मुंबई के कांग्रेस प्रदेश समिति अध्यक्ष थे। उन्होंने वर्ष 2000 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक थ्रिलर फिल्म कहो ना… प्यार है से अपने अभिनय की शुरुआत की।

गुल पनाग: मनोरंजन उद्योग का जाना-माना चेहरा, फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 1999 गुल पनाग डोर, मनोरमा सिक्स फीट अंडर, कश्मीर सहित कई फिल्मों और श्रृंखलाओं में काम कर चुकीं हैं। गुल पनाग डॉटर एंड फादर्स सत्र में अपने पिता रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग के साथ अमर उजाला संवाद में रूबरू होंगी।

एचएस पनाग: 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान के पायलट एवं बाद में पाकिस्तानी एयरफोर्स प्रमुख बने परवेज कुरैशी मेहंदी को कस्टडी में लेने वाले भारतीय सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एच एस पनाग अमर उजाला संवाद में विशेष अतिथि होंगे।

रुपिंदर पाल: दुनिया में सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर में से एक के रूप में अपनी क्षमताओं के लिए मशहूर भारतीय पेशेवर हॉकी खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह भी अमर उजाला संवाद पंजाब में पहुंच रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मर्तबा देश का प्रतिनिधित्व करने वाले रुपिंदर का जन्म 11 नवंबर 1990 को हुआ। वह एक पेशेवर फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं, जो भारतीय हॉकी टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने ग्लासगो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों, इंचियोन में 2014 एशियाई खेलों, रियो डी जनेरियो में आयोजित 2016 ओलंपिक खेलों और ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

गुरजीत कौर: भारतीय हॉकी टीम की बेहतरीन डिफेंडर और ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर आठ गोल के साथ भारत की एशिया कप खिताब जीत के दौरान सबसे सफल गोल करने वालीं खिलाड़ी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जुलाई 2018 तक उन्होंने 53 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्हें वर्ष 2020-21 के लिए एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड्स में महिलाओं की प्लेयर ऑफ द ईयर नामित किया गया था।

रमेश अय्यर: 1994 से महिंद्रा फाइनांस को भारत की अग्रणी ग्रामीण वित्त कंपनियों में से एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुशल प्रबंधक, महिंद्रा फाइनांस के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रमेश अय्यर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने 1994 से महिंद्रा फाइनेंस को भारत की अग्रणी ग्रामीण वित्त कंपनियों में से एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह देश भर में 1,400 शाखाओं में फैले 30,000 से अधिक कर्मचारियों की टीम का प्रबंधन करते हैं। अय्यर के प्रयासों से न केवल एक संभावित वैश्विक वित्तीय सेवा पावरहाउस का निर्माण हुआ, बल्कि हमारी गतिशीलता और ट्रैक्टर व्यवसायों के तेजी से विस्तार में भी मदद मिली।

Share:

Next Post

खरे-चावड़ा भाजपा के किस दावेदार का बिगाड़ेंगे गणित, बना असमंजस?

Fri Aug 4 , 2023
प्राधिकरण अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा राऊ और देपालपुर तो निशांत खरे राऊ, पांच नंबर से चाह रहे हैं टिकट इंदौर, संजीव मालवीय। जैसे-जैसे चुनावी गतिविधियां तेज हो रही हैं, दावेदारों ने टिकट के लिए दौड़ लगाना शुरू कर दी है। इंदौर में दो विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान दावेदारों के गणित गड़बड़ा सकते हैं, क्योंकि संघ से […]