img-fluid

जिबूती में नाव पलटने से 109 प्रवासियों की मौत, 15 बच्चे भी डूबे

October 11, 2026

नई दिल्ली। जिबूती के जिबूती के तट पर 305 लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में सवार 109 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 116 लोग अभी भी लापता है। मृतकों में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं। वहीं घटना के बाद 80 से ज्यादा लोग बच गए हैं। फिलहाल लापता लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह नाव जिबूती से यमन जा रही थी, तभी गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात नाव पलट गई।

305 लोगों को लेकर जा रही थी नाव
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने रविवार को बताया कि पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट पर 305 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 109 प्रवासियों की मौत हो गई, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। IOM के अनुसार, यह नाव जिबूती से यमन जा रही थी। तभी गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह यह नाव पलट गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चे मारे गए हैं। वहीं 80 से ज़्यादा लोग बच गए, जबकि कम से कम 116 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।


  • जिबूती से यमन जा रहे थे प्रवासी
    वहीं IOM ने अपने बयान में कहा कि ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ से हजारों प्रवासी सुरक्षा और आर्थिक मौकों की तलाश में जिबूती होते हुए और बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को पार करके खाड़ी देशों की ओर जाते हैं। यमन में हिंसा के बावजूद यह आवाजाही जारी है। जिबूती में IOM के मिशन प्रमुख एलेक्जेंडर कोयसैक ने कहा, “यह जान-माल का बहुत बड़ा नुकसान है।” “यह त्रासदी इस बात की एक गंभीर याद दिलाती है कि आर्थिक मौकों की तलाश में इस माइग्रेशन कॉरिडोर से गुज़रने वाले प्रवासियों को किन खतरों का सामना करना पड़ता है।”

    Share:

  • कूनो में भारत में जन्मे चीतों की संख्या विदेशी चीतों से अधिक, कुल 54 में से 38 भारतीय मूल के

    Sun Oct 11 , 2026
    श्योपुर। श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में चीता पुनर्स्थापना परियोजना एक नए और महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। पार्क में अब भारत की धरती पर जन्मे चीतों की संख्या विदेशी मूल के चीतों से अधिक हो गई है। कूनो में मौजूद कुल 54 चीतों में से 38 का जन्म भारत में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved