मनोरंजन

Pornography case-शर्लिन के निशाने पर फिर राज-शिल्पा, क्‍या कहा जानिए

पोर्नोग्राफी केस (pornography case) को लेकर शर्लिन चोपड़ा और गहना वशिष्ठ (Sherlyn Chopra and Gehana Vashist) के बीच जुबानी जंग जारी है। वहीं इस बीच शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra ) ने एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिये शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है।


दरअसल, हाल ही पोर्नग्राफी केस (pornography case) में फंसी गहना वशिष्ठ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शर्लिन को राज कुंद्रा की पूजा करनी चाहिए। आज वਹ जो कुछ भी है राज कुंद्रा की वजह से ही है। वहीं अब गहना वशिष्ठ के इस बयान पर शर्लिन चोपड़ा का रिएक्शन सामने आया है। शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra ) ने ट्वीट कर लिखा -‘रूपा की बनियान हम पहनेंगे, तो रूपा क्या पहनेगी ? राज कुंद्रा की पूजा हम करेंगे, तो दीदी किसकी पूजा करेंगी ? बताओ ज़रा..!’



शर्लिन ने अपने इस ट्वीट के जरिये गहना वशिष्ठ को जवाब देने के साथ -साथ शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर एक बार फिर से निशाना साधा है। रिपोर्ट्स के अनुसार पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन को लेकर दावा किया था कि उसने इस पूरे मामले में पूछताछ से पहले ही एक गवाह के तौर पर पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज़ करवाया है और वह कथित तौर पर सरकारी गवाह बनी हुई है। इस मामले में शर्लिन जहां राज कुंद्रा के खिलाफ खड़ी है, वहीं गहना वशिष्ठ राज कुंद्रा के सपोर्ट में है। गहना का कहना है शर्लिन यह सब पब्लिसिटी हासिल करने के लिए कर रही है। अब देखना भी दिलचस्प होगा कि शर्लिन के इस लेटेस्ट ट्वीट पर गहना या शिल्पा का क्या जवाब आता है। एजेंसी

Share:

Next Post

पंजाबः भस्मासुरी राजनीति

Fri Oct 1 , 2021
– डॉ. वेदप्रताप वैदिक पंजाब की कांग्रेस में खड़े हुए संकट के फलितार्थ क्या-क्या हो सकते हैं ? इस संकट का सबसे पहला संदेश तो यही है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। माँ-बेटा और भाई-बहन पार्टी के नेताओं ने सबसे पहले अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद छोड़ने के […]