img-fluid

प्री-मॉनसून की एक्टिवटी हुईं तेज, 20 जून तक एमपी में दस्तक देगा मॉनसून

June 09, 2023

भोपाल। एमपी में अगले 15 दिनों में मॉनसून (monsoon) दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के पुर्वानुमान 25 जून था। इससे पहले प्री-मॉनसून (Pre-monsoon) की एक्टिविटी (Activity) जारी रहेगी। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान भी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार केरल में मॉनसून की दस्तक के बाद जिस तेजी से आगे बड़ा रहा है उस गति को देखते हुए 20-25 जून तक मॉनसून (monsoon) एमपी में पहुंच सकता है। मॉनसून खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर के रास्ते आएगा। सबसे पहले इंदौर, फिर भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर भीगेगा। पिछले साल 16 जून को ही मानसून प्रदेश में आ गया था। 1 जुलाई तक प्रदेशभर में एक्टिव हो गया था।


देश के इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले 2 से 4 दिनों तक हीटवेव की स्थिति रह सकती है। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो राजस्थान के अलावा उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़त दर्ज की जा सकती है। नई दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 10 जून से नई दिल्ली में दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

 

Share:

  • Odisha: दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में हड़कम्प

    Fri Jun 9 , 2023
    भुवनेश्वर (Bhubaneswar)। ओडिशा (Odisha) में भीषण रेल हादसे (Horrible train accident) के बाद अब ट्रेन में आग लगने की घटना हुई है। पूर्वी तट रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के नुआपाड़ा जिले (Nuapada District) में गुरुवार को दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस (Durg-Puri Express) के एक एसी कोच में आग लग (Fire spotted in air-conditioned coach) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved