उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

उज्जैन में तीन स्थानों पर प्री पेड बूथ शुरू..एसपी ने काटी पहली पर्ची

उज्जैन। शहर में यात्रियों की सुविधा के लिए तीन प्री पेड बूथ फिर से शुरू कर दिए गए है। इसमें दो रेलवे स्टेशन क्षेत्र में और एक महाकाल मंदिर क्षेत्र में बनाया गया हैं। इससे भीड़ वाले दिनों में आटो रिक्शा वालों द्वारा जो अधिक वसूली की जाती है उस पर रोक लगेगी।


उल्लेखनीय है कि करीब 6 महीने पहले इस बूथ को बंद किए जाने से यात्री परेशान थे। करीब 2 साल पहले रेलवे स्टेशन पर इस बूथ की शुरुआत की गई थी लेकिन बंद होने के बाद से ही यात्री परेशान होने लगे थे। अब डिमांड के बाद इसे एक बार फिर शुरू कर दिया है। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यह बूथ खुला रहेगा। इस बूथ पर पैसेंजर के साथ ऑटो चालक का पूरा रिकॉर्ड लिया जाता है। यातायात डीएसपी दिलीप सिंह परिहार से मिली जानकारी के अनुसार आज से शहर में तीन बूथ शुरू किए गए हैं, जिनका उद्घाटन उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के हाथों हुआ। पहले ही दिन बूथ का लोगों ने अच्छा फायदा उठाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन से नागझिरी जाने वाले व्यक्ति की 120 रुपए की पहली पर्ची पुलिस अधीक्षक द्वारा काटी गई।

Share:

Next Post

कांटा लगा गीत से धूम मचाने वाली अभिनेत्री ने किए महाकाल दर्शन

Mon May 20 , 2024
आज सुबह भस्म आरती में शामिल हुई शेफाली जरीवाला उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में आज सोमवार सुबह 4 बजे एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने दर्शन किए। वे परिवार के साथ महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई। अभिनेत्री और टीवी कलाकार शेफाली जरीवाला आज बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुँची थीं। इस दौरान उन्होंने सफेद […]