विदेश

Pregnant Friend का पेट काट निकाल लिया बच्चा, Police ने किया गिरफ्तार

सानतिएगो द काली। कोलंबिया (Columbia) के सानतिएगो द काली शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसी बेरहम महिला को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी एक प्रेग्नेंट दोस्त का पेट काटकर (Woman Cuts Her Pregnant Friend’s Stomach) उसका बच्चा निकाल लिया।

महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज : डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उन्होंने मारिलुज मॉस्क्वेरा को गिरफ्तार किया है। जिसने यूलेजिस नामक महिला का 8 सितंबर, 2020 को मर्डर किया था। उसके खिलाफ किडनैपिंग और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


उस दिन क्या हुआ था : पुलिस के मुताबिक, मारिलुज ने पीड़िता यूलेजिस को एक बहाने से अपने घर बुलाया था। मारिलुज ने उससे कहा था कि वो उसके होने वाले बच्चे के लिए नए कपड़े गिफ्ट देना चाहती हैं। लेकिन जब यूलेजिस उसके घर आई तो उसने पीड़िता को मार (Woman Took Out Infant From Stomach) दिया।

गौरतलब है कि मारिलुज ने चाकू से पीड़िता का पेट काट दिया और उसके बच्चे को निकाल लिया। इसके बाद मारिलुज ने यूलेजिस के शव को एक लेक के किनारे डाल दिया था। पीड़िता वेनेजुएला की माइग्रेंट थी।

ऐसे पकड़ी गई आरोपी महिला : जान लें कि कोलंबिया पुलिस ने पीड़िता यूलेजिस की ज्वेलरी को आरोपी मारिलुज के पास से बरामद किया। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि मारिलुज ने इसके अलावा अपनी प्रेग्नेंसी की झूठी खबर बताकर अपने ससुरालवालों से पैसे ऐंठने की कोशिश भी की थी। मारिलुज के पति की मौत हो चुकी है। मारिलुज ने प्रेग्नेंसी का हवाला देते हुए अपने पति के परिवारवालों से पैसे मांगे।

Share:

Next Post

INDORE : शेरनी मेघा का एक शावक लापता, झू में खोजबीन

Thu Mar 25 , 2021
दो दिन पहले ही तीन शावकों को दिया था जन्म, एक के कमजोर होने के चलते शेरनी खुद खा गई होगी, ऐसी आशंका इन्दौर।  दो दिन पहले झू (Zoo) की खूंखार शेरनी मेघा (Lioness Megha) ने तीन शावकों को जन्म दिया था। जन्म के बाद से एक शावक (Cubs) बेहद कमजोर हालत में था और […]