बड़ी खबर

2024 की तैयारी: आज पूर्णिया में गरजेंगे अमित शाह, BJP के चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद

पूर्णिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) शुक्रवार से दो दिवसीय बिहार (BIHAR) के सीमांचल दौरे पर रहेंगे। पहले दिन वे पूर्णिया (Purnia) के रंगभूमि मैदान में बीजेपी (BJP) की विशाल जनभावना रैली (huge public sentiment rally) को संबोधित करेंगे, इसमें करीब डेढ़ से दो लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। सत्ता से हटने के बाद बिहार में बीजेपी की यह पहली बड़ी रैली है। अमित शाह मुस्लिम बाहुल्य सीमांचल से लोकसभा चुनाव 2022 (Lok Sabha Election 2022) के प्रचार का शंखनाद करेंगे। इसके अलावा अमित शाह किशनगंज जिले का दौरा भी करेंगे।

दो दिनों की यात्रा के दौरान अमित शाह पूर्णिया में चार घंटे तो किशनगंज में 26 घंटे बिताएंगे। पूर्णिया में आमित शाह की रैली के लिए 56 स्कवायर फीट लंबा और 28 स्कवायर फीट चौड़ा मंच बनाया गया है। मंच को भगवा रंग से सजाया गया है। मंच पर दस कुर्सियां होंगी। दो एसी भी लगाए गए हैं। मंच के बगल में सेफ हाउस बनाया गया है। जहां एयरपोर्ट से आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री कुछ वक्त रुकेंगे। इसके बगल में ही वीआईपी लाउंज है।


कार्यकर्ताओं के लिए तीन पंडाल बनाए गए हैं। 30 मीटर चौड़ा और 60 मीटर लंबा दो पंडाल और 40 मीटर लंबा और 100 मीटर चौड़ा एक पंडाल बनाया गया है। दस हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। बाकी लोग स्टेडियम में खड़े होकर भाषण सुनेंगे। जगह-जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट आउट लगाए गए हैं। मंच से लेकर पंडाल वाटर और फायर प्रूफ बनाया गया है। स्टेडियम के चारों ओर होर्डिंग्स और बोर्ड लगाए गए हैं।

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान का इतिहास
पूर्णिया के रंगभूमि मैदान ने आजादी के सात दशकों में सियासत के कई रंग देखे हैं। यहां कभी इंदिरा गांधी को सुनने के लिए लाखों लोग उमड़ चुके हैं। राजीव गांधी, वीपी सिंह, चंद्रशेखर तक की सभा हो चुकी है। नरेंद्र मोदी भी यहां लोगों को संबोधित कर चुके हैं। इंदिरा समेत बाकी नेताओं की रैली स्टेडियम के बाहर हुई थी। अमित शाह सुरक्षा कारणों से स्टेडियम के अंदर रैली को संबोधित करेंगे।

अमित शाह के सीमांचल दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार सुबह चुनापूर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से सीधे पूर्णिया के रंगभूमि मैदान आएंगे। यहां दोपहर 12 बजे रैली शुरू होगी, जो 3 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाह वापस चुनापूर हवाई अड्डा लौटेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए खगड़ा किशनगंज के लिए रवाना होंगे। किशनगंज में वे माता गुजरी विश्वविद्यालय में रुकेंगे। शाम 4 से रात 9 बजे तक यहां बीजेपी नेताओं के साथ बैठकें होंगी और फिर डिनर का कार्यक्रम है।

अगले दिन शनिवार को अमित शाह बूढ़ी काली मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद फतेहपुर नेपाल बॉर्डर पर स्थित एसएसबी कैंप जाएंगे। यहां अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होगी। दोबारा वे माता गुजरी विश्वविद्यालय लौटेंगे, जहां जिला कोर कमिटी की बैठक करेंगे। इसके बाद पूर्णिया हवाई अड्डे से शाम में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share:

Next Post

खाने की प्लेट से लेकर गिलास तक सब रहेगा इकोफ्रेंडली, ऋचा-अली की शादी में किए गए ये खास इंतजाम

Fri Sep 23 , 2022
नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. अली और ऋचा (Richa-Ali) अपनी शादी को खास बनाने के लिए सब कुछ बहुत बेहतर तरीके से कर रहे हैं. पहले दोनों की शादी का कार्ड […]