img-fluid

कमर्शियल गैस सिलेंडरों की मूल्य वृद्धि महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग पर बड़ी मार – बसपा मुखिया मायावती

May 02, 2026


लखनऊ । बसपा मुखिया मायावती (BSP chief Mayawati) ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की मूल्य वृद्धि (Price hike of Commercial Gas Cylinders) महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग पर (On inflation-stricken Poor and Middle Class) बड़ी मार है (Is major Bow) ।


  • बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए इसे आमजन के लिए बड़ी मार बताया है। उन्होंने कहा कि पहले से महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग पर इस तरह का बोझ डालना जनहित के खिलाफ है। मायावती ने सरकार से मांग की कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित रखने की नीति जारी रखी जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाई जा सके।

    बसपा मुखिया मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि देश में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच उसकी कीमत में एकमुश्त 993 रुपयों की फिर से की गई वृद्धि व उसका आम जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव से जुडी ख़बरें इलेक्ट्रानिक सहित सभी मीडिया जगत की सुर्ख़ियों में हैं और इस आशंका से कि जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें भी जरूर बढ़ेंगी, लोगों में बेचैनी व्याप्त है।

    उन्होंने कहा कि इसका वास्तविक कारण चाहे अमेरिका-इजराइल का ईरान पर युद्ध हो या अन्य कुछ और, सरकार ने जिस प्रकार से राज्यों के विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर ख़ासकर पेट्रोलियम पदार्थों आदि की क़ीमत को काफी कुछ नियंत्रण में रखा, उस नीति को वर्तमान में भी व्यापक जनहित व जनकल्याण के तहत जारी रखना चाहिए, तो यह देशहित में उचित होगा।

    बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि दिल्ली में भी नई दर पर कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब लगभग तीन हजार से अधिक हो जाएगी। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के इस प्रकार से बढ़ने से पहले से ही महंगाई से त्रस्त देश के अधिकतर गरीब व मध्यम वर्गों के लोगों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, इसका आकलन करके ही सरकार अपनी नीतियों का निर्धारण करे तो यह बेहतर।

    Share:

  • चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या, बंद कमरे में मिले शव, मां घर से गायब

    Sat May 2 , 2026
    अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अंबेडकरनगर (Ambedkarnagar) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved