इंदौर न्यूज़ (Indore News)

हरी सब्जी के भाव आसमान पर, आलू ने महंगाई का रिकॉर्ड तोड़ा


– दाल से हरा धनिया गायब, प्याज भी रुला रही
इंदौर। सब्जियों के आसमान छूते भाव ने मध्यमवर्गीय परिवार के किचन का बजट बिगाड़ दिया है। हरी सब्जियां तीन गुना महंगी हो गई हैं, जिसके कारण दाल से हरा धनिया तक गायब हो चुका है। आलू, प्याज के भी भाव बढ़े हुए हैं। सब्जियों के दाम में 40 से 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों की मानें तो टमाटर को छोडक़र अन्य सब्जियों के भाव में अक्टूबर माह तक कमी आने की कोई उम्मीद भी नहीं है। वर्तमान में चार सदस्यीय परिवार को सब्जी खरीदने में औसतन 100 रुपए प्रतिदिन खर्च करना पड़ रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के बाद जब लॉकडाउन हुआ तो सब्जियों के दाम बढ़े थे। प्रशासन ने जब सख्ती की तो सब्जियों के दाम काफी कम हो गए थे। मई व जून तक यही स्थिति रही थी। उस अवधि में आलू 15-20 रुपए किलो तक बिका था। बारिश के सीजन की शुरुआत होते ही सब्जियों के दाम फिर बढऩा शुरू हो गए थे।
– सब्जियां क्यों हुईं महंगी
मानसून समय पर आने से किसानों ने कद्दू व लौकी के बीजों की रुपाई जून व जुलाई के दूसरे सप्ताह में कर दी थी। इसके बाद बारिश नहीं हुई तो कद्दू व लौकी की फसल खराब हो गई। मंडी में आवक कम होने व डिमांड बढऩे से दाम बढ़ गए हैं। सब्जियों में सबसे खास आलू इन दिनों महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। लॉकडाउन में 10 से 15 रुपए में मिलने वाला आलू अब 35 से 40 रुपए किलो तक पहुंच चुका है। वर्ष 2014 में थोक में 25 से 27 रुपए किलो तक बिका था और फुटकर में भाव 35 रुपए किलो मिला था। राजधानी में पहली बार आलू 40 के आंकड़े के पार पहुंचा है। प्याज के भाव बढ़ते हैं तो खूब हायतौबा मचती है, लेकिन आलू के आसमान छूते भाव पर किसी की नजर नहीं है। खपत व आवक में अंतर होने की आड़ में बिचौलिए भी खूब फायदा उठा रहे हैं। करोंद मंडी में 20 से 25 रुपए किलो बिकने वाला आलू फुटकर बाजार में पहुंचते ही दोगुने भाव में बिकने लगता है।

Share:

Next Post

कमलनाथ ने वीडी शर्मा के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Sun Sep 20 , 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिताजी अमर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा है […]