img-fluid

गुजरात और महाराष्ट्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने

May 01, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Prime Minister Narendra Modi and Union Home Minister Amit Shah) ने गुजरात और महाराष्ट्र दिवस पर (On Gujarat and Maharashtra Day) शुभकामनाएं दीं (Extended Greetings) ।


  • पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में गुजरात दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “गुजरात दिवस के विशेष अवसर पर गुजरात के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन गुजरात के समृद्ध इतिहास, जीवंत संस्कृति और अद्भुत भावना का उत्सव है। इस राज्य ने भारत की प्रगति में उत्कृष्ट योगदान दिया है। यहां के लोगों का गतिशील और उद्यमशील स्वभाव विशेष रूप से उल्लेखनीय है। कामना है कि आने वाले समय में भी गुजरात प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।” महाराष्ट्र दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के मेरे सभी भाई-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। महाराष्ट्र का सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक समृद्धि और विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। साहित्य, रंगमंच, संगीत और सिनेमा से लेकर उद्योग, शिक्षा, विज्ञान और लोक सेवा तक—इस राज्य ने भारत के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया है। मैं महाराष्ट्र के निरंतर विकास और यहां के महान लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।”

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और अद्वितीय उद्यमिता की पावन भूमि गुजरात के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। गुजरात ने स्वाधीनता से लेकर एकीकरण, सहकारिता से लेकर स्वरोजगार तक, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। अपनी सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश में संजोकर गुजरात ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया है। भगवान सोमनाथ से प्रार्थना है कि वे प्रदेशवासियों को सुख, समृद्धि और वैभव प्रदान करें। अमित शाह ने महाराष्ट्र दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “महाराष्ट्र के सभी बहनों-भाइयों को महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति आंदोलन से लेकर सामाजिक सुधारों तक, और छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा प्रदर्शित ‘पूर्ण स्वराज’ के पथ से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक, महाराष्ट्र ने सदैव भारत को एक सकारात्मक दिशा प्रदान की है। गणपति बप्पा से प्रदेशवासियों की कल्याण की कामना करता हूं।”

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। साहस, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नवाचार की भूमि, महाराष्ट्र भारत की विकास गाथा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।” दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा कि गुजरात के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। आज गुजरात विकास, उद्यम और राष्ट्र-निर्माण की एक मिसाल के रूप में खड़ा है। जैसे-जैसे भारत ‘विकसित भारत’ की ओर अपनी प्रगति जारी रखे हुए है, गुजरात भी नई ऊंचाइयों को छुए।

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि ‘गुजरात स्थापना दिवस’ के पावन अवसर पर, देश और दुनिया भर में रहने वाले सभी प्यारे गुजराती भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। पूज्य गांधी बापू, सरदार साहब, स्वामी दयानंद सरस्वती, और श्यामजी कृष्ण वर्मा के आशीर्वाद से; पूज्य रविशंकर महाराज और इंदुचाचा जैसे अनेक महापुरुषों की प्रेरणा और मार्गदर्शन से; तथा यहां के लोगों की अथक मेहनत से गुजरात ने अपनी विकास यात्रा की शुरुआत सभी के सहयोग से की। आज उन सभी के ऋण को स्वीकार करने का अवसर है। उन्होंने लिखा, “आज गौरवशाली गुजरात की पहचान, संस्कृति और समृद्धि का उत्सव मनाने का दिन है। इस धरती ने सदैव विश्व को शांति और प्रगति का मार्ग दिखाया है। हर गुजराती के प्रयासों से, हमारा राज्य सेवा, सुरक्षा और सुशासन का पर्याय बन गया है। आज, जब भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, तब इसी मिट्टी के सपूत के मार्गदर्शन में, हमारा गुजरात देश के ‘ग्रोथ इंजन’ (विकास के वाहक) के रूप में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

    Share:

  • भगवान बुद्ध के संदेश आज भी प्रासंगिक है - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    Fri May 1 , 2026
    लद्दाख । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश (Lord Buddha’s Messages) आज भी प्रासंगिक है (Are relevant even Today) । भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पहली अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पवित्र अवशेषों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved