img-fluid

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

September 16, 2026


नई दिल्ली । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को (To Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami) जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी (Prime Minister Narendra Modi extended Birthday Greetings) ।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया,”उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई। वे विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। गरीबों को सशक्त बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी उतनी ही सराहनीय है। वे दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन जिएं।” लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री बद्री-केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना है।”

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड के ऊर्जावान एवं कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश सर्वांगीण विकास, सुशासन एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही कामना है। बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं।” कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर लिखा,”उत्तराखंड के ऊर्जावान एवं कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश सर्वांगीण विकास, सुशासन एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही कामना है। बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान आपको सदा स्वस्थ एवं दीर्घायु रखें।” केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की कामना है। आपके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और प्रगति के नए शिखर छूता रहे।”

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि आपको यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो।” दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र प्रथम के भाव, सनातन संस्कृति के प्रति अटूट निष्ठा और जनसेवा के संकल्प के साथ आपका नेतृत्व उत्तराखंड को विकास और विरासत के समन्वय का सशक्त उदाहरण बना रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देवभूमि निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। बाबा केदारनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की प्रार्थना करती हूं।”

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द विजुअली हैंडीकैप्ड’ में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और ट्रेनिंग देकर हर तरह से सशक्त बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैसे तो हर दिन जब कोई इंसान सुबह जागकर उठता है तो उसका जन्म ही होता है, क्योंकि वह नए दिन में आता है। उन्होंने कहा, “जन्मदिवस पर मेरा प्रयास रहता है कि मैं दिव्यांग बच्चों की बीच आऊं और उनके साथ समय बिताऊं। मेरी हमेशा से यही आदत रही है कि मैं अपने दिन की शुरुआत यहां आकर करूं और आज भी मैंने ऐसा ही किया।”

    मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हमारे प्रधानमंत्री ने उनकी तरक्की के लिए बहुत काम किए हैं और दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। उन्हें शिक्षा और ट्रेनिंग देकर हर तरह से सशक्त बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। मेरा मानना ​​है कि उन्हें सिर्फ हमारी सहानुभूति की जरूरत नहीं है। सहानुभूति के साथ उनको सक्षम बनाना जरूरी है। इनकी भागेदारी होना जरूरी है। आज दिव्यांग बच्चों में से जिनको अवसर मिल रहे हैं और जिनकी भागेदारी है, वे हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।”

    Share:

  • आईटीआरएएफ कराधान पर अपने योगदान को आम जनता तक पहुंचाए - केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    Wed Sep 16 , 2026
    नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitaraman) ने कहा कि आईटीआरएएफ (ITRAF) कराधान पर अपने योगदान (Its contributions regarding Taxation) को आम जनता तक पहुंचाए (Should take to the General Public) । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को भारतीय कर अनुसंधान एवं सलाहकार संस्थान (आईटीआरएएफ) से आग्रह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved