
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं (Extended Diwali Greetings to the Countrymen) ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।” इससे पहले, दीपावली की पूर्व संध्या पर एक वीडियो संदेश के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दिवाली की शुभकामनाओं वाला वीडियो शेयर साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि रोशनी का यह पर्व पूरे देश को जगमगा देता है और अंधकार पर विजय पाने के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व और आने वाला समय सभी के जीवन में खुशियां, शांति व समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा, “दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पूरा देश रौशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व और आपका आगे का समय सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved