img-fluid

अरुणाचल प्रदेश एवं मणिपुर में इनडोर क्रिकेट अकादमी का वर्चुअल उद्घाटन किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

April 28, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अरुणाचल प्रदेश एवं मणिपुर में (In Arunachal Pradesh and Manipur) इनडोर क्रिकेट अकादमी का वर्चुअल उद्घाटन किया (Virtually inaugurated Indoor Cricket Academies) ।


  • प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अकादमी की सुविधा स्थानीय प्रतिभाओं को निखारेगी और युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जरूरी साधन उपलब्ध कराएगी और पूर्वोत्तर में खेल के इकोसिस्टम को बढ़ावा देगी। बीसीसीआई और अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित, इस विश्व-स्तरीय सुविधायुक्त अकादमी में हाई-टेक प्रैक्टिस नेट और फिटनेस सेंटर हैं, जिन्हें पूरे साल प्रशिक्षण देने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि इस क्षेत्र में भारी मॉनसून की चुनौतियों का सामना किया जा सके। अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नबम विवेक ने कहा, “आज बहुत खुशी का दिन है। अरुणाचल क्रिकेट के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। बीसीसीआई के सहयोग से इस अकादमी को विश्वस्तरीय बनाया गया है। यहां अरुणाचल के लड़के और लड़कियां अभ्यास करेंगे।

    उन्होंने कहा, “यहां पर विश्वस्तरीय जिम, स्विमिंग पूल है। इंडोर स्टेडियम इसलिए है, क्योंकि यहां मॉनसून का बहुत प्रभाव लगभग 6 से 7 महीने रहता है। इस वजह से खुले में हमारे खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाते हैं। इंडोर स्टेडियम बनने से यह समस्या समाप्त हो गई है। अब हमारे खिलाड़ी निरंतरता के साथ अभ्यास कर सकेंगे। पूर्वोत्तर के राज्यों में असम और त्रिपुरा को छोड़कर बाकी सभी को इंडोर स्टेडियम स्वीकृत किया गया है।” विवेक ने कहा, “अरुणाचल पहला राज्य है जहां इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन हुआ है। हमने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि अरुणाचल में एक स्टेडियम का निर्माण कर दिया जाए जिसमें हम रणजी ट्रॉफी के अपने मैच खेल सकें।”


    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा फंड की गई एमएनसीए इंडोर क्रिकेट एकेडमी का वर्चुअल उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इम्फाल के लुवांगसांगबाम स्थित लुवांगपोकपा क्रिकेट स्टेडियम में किया। यह उद्घाटन पूर्वोत्तर राज्यों के क्रिकेट संघों के लिए इंडोर क्रिकेट एकेडमी शुरू करने की पहल के तहत किया गया। मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन (एमएनसीए) के सचिव लैरेनजम गीतरंजन सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए इस उद्घाटन को मणिपुर क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया और बीसीसीआई सचिव के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान इस प्रोजेक्ट को समर्थन देने के लिए मौजूदा आईसीसी अध्यक्ष जय शाह का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने बताया कि यह एकेडमी विश्व-स्तरीय सुविधाओं से लैस है, जिसमें तीन इंडोर पिच, एक जिम, एक प्रशासनिक कार्यालय और एक हीटेड स्विमिंग पूल शामिल है। बीसीसीआई अगले दो वर्षों तक इस एकेडमी के रखरखाव और संचालन का खर्च वहन करेगा। गीतरंजन ने कहा कि यह इंडोर एकेडमी मणिपुर के खिलाड़ियों के लिए, विशेष रूप से बारिश के मौसम में, बेहद मददगार साबित होगी, क्योंकि अब कोचिंग कैंप और प्रशिक्षण सत्र पूरे साल बिना खिलाड़ियों को राज्य से बाहर भेजे, लगातार जारी रखे जा सकेंगे।

    मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि 2025 के सीजन में मणिपुर ने बीसीसीआई के पाच घरेलू टूर्नामेंटों के फाइनल में जगह बनाई और अंडर-19 वर्ग में दो खिताब अपने नाम किए। मणिपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ी स्थानीय हैं, जिन्हें एसोसिएशन ने पिछले कई वर्षों में तैयार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई इंडोर एकेडमी आने वाले वर्षों में क्रिकेट के क्षेत्र में मणिपुर के लड़कों और लड़कियों के प्रदर्शन को और भी बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

    Share:

  • पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां हो जाएंगी बंद? गडकरी बोले- इनका कोई भविष्य नहीं

    Tue Apr 28 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहा है कि लंबे समय में, पेट्रोल और डीजल जैसे जीवाश्म ईंधनों पर चलने वाले वाहनों का कोई भविष्य नहीं है। केंद्रीय मंत्री का यह बयान वैकल्पित ईंधन विकल्पों के समर्थन में आया, क्योंकि उन्होंने ऑटोमोबाइल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved