विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्यारे सखा आबे ने जताया आभार

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने पर उनका तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। आबे ने मोदी के इस संबंध में किये गये ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा,‘‘ मैं आपके जोशीले शब्दों का गहराई से अनुभव करता हूं।’’ साथ ही उन्होंने कहा,‘‘मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि हमारी भागीदारी को और आगे बढ़ाया जाएगा।’’ मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खराब स्वास्थ्य पर शुक्रवार को दु:ख व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

आबे ने खराब स्वास्थ्य की वजह से शुक्रवार को ही पद से इस्तीफा देने की बात कही है। मोदी ने आबे के तंदरुस्त होने की कामना करते हुए ट्वीट किया,‘‘ मेरे प्यारे सखा आपके खराब स्वास्थ्य के बारे में सुनकर पीड़ा हुई, हाल के वर्षों में आपके कुशल नेतृत्व और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता से भारत-जापान के बीच संबंध पहले से कहीं गहरे और प्रगाढ़ हुए हैं, मैं आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

Share:

Next Post

बिडेन के राष्ट्रपति बनने पर अमेरिका में ‘क्रांति’ आ जाएगी : ट्रम्प

Tue Sep 1 , 2020
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन पर तंज कसते हुए कहा कि वह महज एक कठपुतली हैं और उनके नवंबर में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर अमेरिका में ‘क्रांति’ आ जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘बिडेन चीजों को दुरुस्त नहीं करेंगे बल्कि उन पर अपना कब्जा जमा लेंगे। वह एक कमजोर […]