विदेश

प्रिंस चार्ल्स होंगे ब्रिटेन के अगले सम्राट, मां को याद कर हुए भावुक

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Britain’s Queen Elizabeth II) के निधन के बाद बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) ने ऐलान किया है कि उनके बेटे चार्ल्स तृतीय (Charles III) देश के अगले सम्राट होंगे। शनिवार को इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। अपनी मां और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अपने पहले संबोधन में चार्ल्स भावुक (Emotional) हो गए। उन्होंने कहा कि महारानी ने जिंदगी भर ब्रिटेन की सेवा की। कहा कि 1947 में अपने 21वें जन्मदिन पर, किया वादा उन्होंने पूरी जिंदगी निभाया।


ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ ने गुरुवार को स्कॉटलैंड स्थित अपने आवास में आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद दुनियाभर के देशों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। भारत ने भी 11 सितंबर को एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद बकिंघम पैलेस के हवाले से समाचार एजेंसी ने बताया है कि महारानी के बेटे और प्रिंस चार्ल्स देश के अगले सम्राट होंगे। जबकि उनकी पत्नी कैमिला को क्वीन की उपाधि दी जाएगी। कैमिला बेशकीमती कोहिनूर हीरा अपने सिर पर धारण करेंगी।

अपनी मां और ब्रिटेन में सबसे ज्यादा राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर चार्ल्स तृतीय संबोधन के दौरान भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि महारानी एलिजाबेथ ने अपनी पूरी जिंदगी ब्रिटेन की सेवा की।

चार्ल्स आगे कहते हैं कि क्वीन एलिजाबेथ ने साल 1947 में 21 साल की उम्र में केप टाउन से एक प्रसारण में प्रतिज्ञा की कि वह अपने लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर देंगी। यह एक वादे से कहीं अधिक था, यह उनकी गहन व्यक्तिगत प्रतिबद्धता थी जिसने उनके पूरे जीवन को परिभाषित किया।

Share:

Next Post

24 घंटे में 81 सर्टिफिकेट हासिल कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए संघर्ष की एक ऐसी कहानी

Sat Sep 10 , 2022
नई दिल्‍ली। वर्ल्ड रिकॉर्ड (world record) दर्ज करना लोगों का सपना होता है. लोग अपने इस सपने को पूरा करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. केरल के कोट्टायम जिले की रहने वाली रेहना शाहजहान (Rehna Shahjahan) ने भी एक ऐसा ही सपना देखा. उन्होंने न सिर्फ यह सपना देखा बल्कि पूरे जी-जान से […]