मनोरंजन

चर्चित फिल्म ”जी ले जरा” से बाहर हुईं Priyanka Chopra

मुंबई (Mumbai) फिल्म ”जी ले जरा” पिछले कई महीनों से चर्चा में है। निर्देशक फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने घोषणा की कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट (Katrina Kaif, Alia Bhatt) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पहली बार फिल्म में एक साथ नजर आएंगी। कैटरीना, आलिया और प्रियंका को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे लेकिन अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को फिल्म के लिए डेट मिलनी मुश्किल हो गई है। ऐसे में मेकर्स ने ”जी ले जरा” के लिए प्रियंका की जगह नई एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है।



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने ”जी ले जरा” के लिए मना कर दिया है और इसके पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि लगातार हो रही देरी के कारण एक्ट्रेस ने इससे इनकार कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा के फिल्म ठुकराने के बाद मेकर्स नई हीरोइन की तलाश में हैं। फिल्म में प्रियंका की जगह एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा या कियारा आडवाणी यह किरदार निभा सकती हैं। इसलिए, सोशल मीडिया पर कुछ नेटिज़न्स ने निर्देशक फरहान अख्तर से दीपिका पादुकोण को फिल्म में लेने का अनुरोध किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


फिल्म ”जी ले जरा” की चर्चा 2021 से ही हो रही थी। प्रियंका ने इस फिल्म का आइडिया डायरेक्टर फरहान अख्तर को सुझाया था। अब एक्ट्रेस ने खुद ही इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है। 2021 में घोषित इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू होनी बाकी है। तीनों अभिनेत्रियों के लिए एक साथ डेट निकालना मुश्किल है, क्योंकि तीनों ही फिलहाल अपने-अपने शेड्यूल में व्यस्त हैं। प्रियंका हॉलीवुड में अपनी अगली फिल्म में व्यस्त हैं और कैटरीना और आलिया के पास भी बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

प्रियंका की जगह फिल्म में कौन एंट्री करेगा, इस बारे में मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच, आलिया भट्ट की ”रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है और कैटरीना कैफ जल्द ही ”टाइगर 3” में अभिनेता सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Share:

Next Post

अपने नए आउटफिट की वजह से बुरी तरह ट्रोल हुई Urfi Javed

Sun Jul 2 , 2023
मुंबई (Mumbai)! उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक ऐसा नाम है, जो हमेशा चर्चा में रहता है। उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने निश्चित तौर पर बहुत ही कम समय में खास पहचान हासिल कर ली और असली पहचान बिग बॉस ओटीटी (OTT) से मिली। उनकी सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस के लिए […]