मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंडिया में हैं। प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए आई हैं। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और उनके सास-ससुर भी आए हैं।
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इंडिया में हैं। उनके इकलौते भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी हो रही है। वर्क कमिटमेंट्स पर ब्रेक लगाकर देसी गर्ल भाई की शादी एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हर फंक्शन में अपनी छाप छोड़ी है।
प्रियंका की बेटी, पति निक जोनस के अलावा उनके सास-ससुर भी इंडिया में इस शादी को अटेंड करने पहुंचे हैं। शादी के हर फंक्शन में एक्ट्रेस ने अपने स्टनिंग लुक्स से लाइमलाइट लूटी है। संगीत में प्रियंका और निक ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे. एक्ट्रेस फालगुनी शेन पीकॉक के मि़डनाइट ब्लू A-लाइन लहंगे में खूबसूरत लगीं।
अपने लुक को प्रियंका ने डायमंड ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया. वो स्टेटमेंट नेकलेस, ईयरिंग्स और ब्रेसलेट में दिखीं. प्रियंका ने स्मोकी आईज और ग्लोइंग मेकअप के साथ अपने लुक में चार चांद लगाए।
प्रियंका के भाई की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसे में पीसी का एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का उनके सास-ससुर के साथ बर्ताव देख सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
प्रियंका का लुक रहा चर्चा में
प्रियंका चोपड़ा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में अपने लुक को लेकर खूब चर्चा में रहीं। इस दौरान प्रियंका ने कलरफुल एंब्रॉयडरी वाला स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। इस ड्रेस में प्रयिंका बार्बी डॉल लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने गले में खूबसूरत नेकपीस भी पहना हुआ था। इस दौरान का उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका जब इवेंट पर पहुंचती हैं तो पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने की होड़ में लग जाते हैं। एक्ट्रेस ने भी उन्हें निराश नहीं किया और जमकर पोज दिए। उनके साथ पति निक जोनस के माता-पिता भी पूरी शादी में चर्चा में बने रहे।
View this post on Instagram
सही करती दिखीं सास की साड़ी का पल्ला
दरअसल, प्रियंका के साथ उनके सास-ससुर भी पोज देने के लिए स्टेज पर पहुंचे। प्रियंका की सास डेनिस जोनस ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी तो उनके ससुर केविन जोनस भी कुर्ता पायजामा में नजर आए। सामने आए वीडियो में प्रियंका अपनी सास की साड़ी का पल्ला ठीक करती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस का ये अंदाज फैन्स को काफी पसंद आया। हर कोई उनकी तारीफ करता नजर रहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved