मनोरंजन

Priyanka Chopra ने पति जोनस सहित परिवार के साथ खेली होली

होली(Holi) का खुमार इन दिनों लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है. हालांकि कोरोना वायरस (Corona Virus) ने होली(Holi) के रंग में भंग जरूर डाला है लेकिन लोगों के अंदर होली का उत्साह अभी भी बरकरार है।  बॉलीवुड सेलेब्स(Bollywood celebs) भी होली की मस्ती में डूबे नजर आते हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड(Bollywood to Hollywood) तक में अपनी दमदार एक्टिंग का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को भी होली का त्योहार काफी पसंद है। उन्होंने होली के मौके पर पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ होली खेली है। प्रियंका ने जिन फोटोज शेयर किया है उसमें पूरा जोनस परिवार होली के रंगों में रंगा नजर आ रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा भले ही इन दिनों विदेश में हैं, लेकिन कोई भी त्योहार सेलिब्रेट करना वह बिलकुल नहीं भूलतीं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं। फोटो में प्रियंका पति निक जोनस और सास-ससुर के साथ नजर आ रही हैं। इन्हें देखकर यही लग रहा है कि जोनस फैमिली ने जमकर होली खेली है।

यंका हाथ में एक बड़ी पिचकारी लिए पति निक जोनस के साथ पोज दे रही हैं। प्रियंका ने इस पोस्ट के साथ कोविड को देखते हुए फैन्स से घर पर होली मनाने की सलाह भी दी है। होली की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘रंगों का त्योहार होली मेरा फेवरिट है। उम्मीद करती हूं कि हम सभी अपने प्रियजनों के साथ इस त्योहार को मनाएंगे मगर घर पर’ कोविड को देखते हुए प्रियंका और निक के इस होली सेलिब्रेशन में उनके लंदन के घर पर कुछ गिने-चुने लोग ही शामिल हुए। 

Share:

Next Post

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल: महिला की हाईकोर्ट को चिट्ठी,कहा-हत्या करवा सकते हैं विधायक

Mon Mar 29 , 2021
बंगलूरू। पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली (Former Minister Ramesh Jarkiholi) से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल (Sex scandal) में एक और नया मोड़ आ गया है। इस मामले में एक असत्यापित चिट्ठी(Unverified letter) सामने आई है। बताया जाता है कि वीडियो में कथित तौर पर नजर आई महिला ने इस चिट्ठी के जरिए कर्नाटक उच्च न्यायालय(Karnataka High […]