मनोरंजन

बेटी मालती संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, VIP ट्रीटमेंट पर यूजर्स ने एक्‍ट्रेस को किया ट्रोल

मुंबई (Mumbai) । प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। पहले वह अंबानी (Ambani) के यहां हुए इवेंट में शामिल हुईं। उसके बाद वह अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Web series ‘Citadel’) के प्रमोशन में व्यस्त हो गई हैं। कहा जा रहा है कि वह परिणीति चोपड़ा की सगाई सेरेमनी तक रुकेंगी। ‘सिटाडेल’ रिलीज के लिए तैयार है। गुरुवार को उन्होंने एक और हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया। बॉलीवुड (Bollywood) से ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका अब जब मुंबई में हैं तो वह प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (daughter Malti Mary Chopra Jonas) भी थीं। उन्होंने बेटी को गोद में ले रखा था।

मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
मंदिर में दर्शन करने के बाद पंडित ने प्रियंका और उनकी बेटी को टीका लगाया। उसके बाद उनके साथ आए अन्य लोगों को भी टीका लगाया गया। मंदिर पहुंचीं प्रियंका ने लाइट ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना हुआ है। उन्होंने साथ में मैचिंग दुपट्टा ले रखा है। एक्ट्रेस ने भगवान से आशीर्वाद लिया और मन्नत मांगी। वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है।


यूजर्स करने लगे ट्रोल
जब प्रियंका मंदिर में थीं तो वहां उनके साथ के लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा। एक यूजर ने कहा, वो फोटोज ले रहे हैं और वीडियोग्राफी कर रहे हैं जबकि यह मना होता है। अगर कोई सेलिब्रिटी है तो उसके लिए कोई नियम नहीं होता। एक ने लिखा, हमारे लिए तो फोटो लेना मना हो जाता है। ये भेदभाव क्यों प्रभु? एक अन्य ने कहा, सारे नियम केवल आम पब्लिक के लिए है जहां वो लोगों को धक्का देते हैं और बाहर निकालते जाते हैं। भगवान को भी कमर्शियलाइज कर दिया। एक यूजर कहते हैं, भारत में वीआईपी ट्रीटमेंट कब खत्म होगा?

मिली एक और फिल्म
प्रियंका चोपड़ा की अमेजन स्टूडियोज के साथ एक और डील हुई है। वह जॉन सीना और इदरिस एल्बा के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग मई में शुरू होगी। फिल्म को इल्या नैशुलर डायरेक्ट करेंगे। प्रियंका की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को भी अमेजन स्टूडियोज ने ही प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा उनके पास हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ है। फिल्म इसी साल मई में रिलीज होगी। बॉलीवुड में प्रियंका के पास फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ है।

 

Share:

Next Post

गोल्ड तस्करी के शक में छापा, 10 किलो से ज्यादा सोना बरामद

Fri Apr 7 , 2023
पटना। बिहार के बेगूसराय (Begusarai of Bihar) में तस्करी के शक में पटना (Patna) DRI टीम ने गंगा ज्वेलर्स पर छापेमारी कर 10 किलो से अधिक सोने के गहने (Gold ornaments above 10 kg) बरामद किए। संचालक पवन सोनी फरार हो गया है। तस्करी के शक में DRI का छापा वहीं प्रतिष्ठान का मालिक फरार […]