देश

प्रियंका गांधी अस्पताल में भर्ती हुईं, नहीं जुड़ पाएंगी भारत जोड़ो यात्रा के साथ

लखनऊ: तबीयत खराब होने के कारण कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने ट्वीट कर खुद ये जानकारी साझा की है. ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.”


हालांकि उन्होंने कहा है कि वो ठीक होने के बाद फिर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ जुड़ेंगी. उन्होंने इस बात का जिक्र ट्वीट में करते हुए लिखा, ”थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ेगी. तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं.”

प्रियंका गांधी को शुक्रवार (16 फरवरी, 2024) को ही उत्तर प्रदेश के चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना था. दरअसल, राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है.

Share:

Next Post

प्रदेश के 435 किमी एरिया में फैली चंबल में घडिय़ालों की संख्या बढ़ी

Fri Feb 16 , 2024
चंबल में सबसे ज्यादा घडिय़ाल, मगरमच्छ, डॉल्फिन और कछुए पाए जाते हैं चंबल नदी में घडिय़ाल और मगरमच्छों की संख्या में इजाफा-गिनती के बाद सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट उज्जैन। चंबल नदी में वर्तमान समय में दो हजार 108 घडिय़ालों के साथ 878 मगरमच्छ और 96 डॉल्फिन समेत अन्य जलीय जीव हैं। साल 1975 से […]