देश बड़ी खबर

प्रियंका गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला

नई दिल्‍ली। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार की ओर से आवंटित सरकारी बंगला आखिरकार खाली कर दिया है। एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद उन्‍हें लोधी एस्‍टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, अब उनका नया आशियाना गुरुग्राम होगा। बताया जाता है कि उन्‍होंने गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में फ्लैट ले चुकी हैं। इससे पहले उनके लखनऊ में शिफ्ट होने की खबरें सामने आई थीं।
बता दें कि प्रियंका गांधी की सुरक्षा हटाने के बाद उन्हें लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करना था, जिसकी मियाद 31 जुलाई को खत्म हो रही है। अब प्रियंका गांधी का नया पता गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित आरालिया सोसायटी होगा। यह सोसायटी गुरुग्राम की सबसे महंगी सोसायटी बताई जाती है। इतना ही नहीं, बिल्डर की तरफ से इस सोसायटी में थ्री लेयर सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके साथ-साथ प्रियंका गांधी की अपनी सुरक्षा होगी और शायद इसीलिए इस सोसाइटी को चुना गया है। प्रियंका गांधी को पूरे देश की राजनीति पर नजर रखनी है, इसीलिए उन्होंने दिल्ली के नजदीक गुरुग्राम के नजदीक घर लिया है।
बता दें कि एसपीजी सुरक्षा के मद्देनजर 1997 से प्रियंका गांधी को नई दिल्ली इलाके में लोधी एस्टेट का 35 नंबर बंगला मिला हुआ था। पिछले साल उनकी एसपीजी सुरक्षा हटा कर जेड+ कर दी गयी। 1 जुलाई को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने उन्हें 31 जुलाई तक यानी एक महीने में सरकारी घर खाली करने का नोटिस दिया था। देश में अब एसपीजी सुरक्षा सिर्फ प्रधानमंत्री के पास है।
इसके पहले प्रियंका गांधी के लखनऊ में अपने रिश्तेदार के घर ‘कौल निवास’ में शिफ्ट होने के कयास लगाए जा रहे थे। यह घर प्रियंका का निवास स्थान जरूर होगा, लेकिन तब जब वह लखनऊ के दौरे पर रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर आने वाले दिनों में प्रियंका गांधी अपना अधिकांश समय यूपी में बिताएंगी। यूपी कांग्रेस के के एक उच्च सूत्र ने बताया कि अगस्त में प्रियंका गांधी यूपी का दौरा कर सकती हैं।

Share:

Next Post

राम मंदिर भूमिपूजनः योगी के अलावा किसी अन्य मुख्यमंत्री को निमंत्रण नहीं

Thu Jul 30 , 2020
लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए सिर्फ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्योता दिया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री ही भूमिपूजन में शिरकत करेंगे। बाकी किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री को निमंत्रण नहीं दिया गया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 200 मेहमानों की लिस्ट तैयार की है। इसमें योगी आदित्यनाथ […]