बड़ी खबर राजनीति

हिरासत में प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, ‘इन लोगों को नहीं दिख रही महंगाई, जनता है परेशान’

नई दिल्ली। ED की कार्रवाई के बीच महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया, राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला और पार्टी नेताओं का नेतृत्व किया। इस दौरान दोनों को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी ने हिरासत में लिए जाने के बाद केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वो जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा, सरकार के ही लोग कहते हैं कि उन्हें महंगाई दिख नहीं रही है, जनता महंगाई से परेशान है, हम जब महंगाई दिखाने जाते हैं तो हमें रोका जाता है, जनता की आवाज को दबाया जाता है। प्रियंका ने कहा कि, देश के पीएम ने हिंदुस्तान की संपत्ति को अपने मित्रों को बेच दिया है, प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, इनको (केंद्र सरकार को) लगता है कि विपक्ष में जो भी है उनको दबा सकते हैं, उनको लगता है कि अपनी फौज दिखाने के बाद हम समझौता करे लेंगे…इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं है, हम प्रधानमंत्री आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं।


सड़क पर उतरीं प्रियंका गांधी


प्रियंका गांधी अपने तमाम नेताओं से साथ महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी थीं, उन्होंने ऐलान किया था कि वो पीएम आवास का घेराव करने जाएंगीं। इसके बाद प्रियंका जैसे ही पार्टी मुख्यालय से बाहर आईं, वहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया, प्रियंका ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर पहला सुरक्षा घेरा तो तोड़ दिया, लेकिन इसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। प्रियंका वहीं सड़क पर बैठकर धरना देने लगीं, इसके कुछ ही देर बाद महिला पुलिस अधिकारियों ने उन्हें वहां से हिरासत में ले लिया और पुलिस की गाड़ी में बिठाकर ले गए।

राहुल गांधी का सरकार पर हमला
बता दें कि कांग्रेस ने 5 अगस्त को देशभर में महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था, प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें उन्होंने केंद्र पर जमकर हमला बोला, राहुल ने कहा कि लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं करने दी जा रही है। आज देश में चार लोगों की तानाशाही चल रही है।

 

 

Share:

Next Post

देश में आज लोकतंत्र खत्म हो गया है - राहुल गांधी

Fri Aug 5 , 2022
नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष (Former President of Congress) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि देश में (In the Country) आज (Today) लोकतंत्र खत्म हो गया है (Democracy has Ended)। अगर मुझे पूरा ढांचा (सिस्टम) दे दिया जाए तो फिर मैं भी दिखाऊंगा कि चुनाव कैसे जीता जाता है। राहुल गांधी ने […]