देश राजनीति

पीएम से बोली प्रियंका-खबर गलत, 1 अगस्त को खाली कर दूंगी बंगला

बीजेपी के राज्यसभा सांसद को आवंटित किया गया यह बंगला

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लुटियंस स्थित बंगले में रहने के अनुरोध करने से जुड़ी खबर को गलत बताया है। प्रियंका ने इस बाबत प्रकाशित एक खबर को साझा कर कहा कि यह फेक न्यूज़ है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी ने ट्वीट किया यह फेक न्यूज़ है। मैंने सरकार से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है। 1 जुलाई को मुझे सौंपे गए पत्र के अनुसार, मैं 1 अगस्त तक 35 लोधी एस्टेट में सरकारी आवास खाली कर दूंगी।
बता दें प्रियंका गांधी वाड्रा को लोधी रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने का आदेश दिया गया है। प्रियंका को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की तरफ से नोटिस भेजा गया है, इस नोटिस में ये भी लिखा गया है कि प्रियंका गांधी अपने लोधी रोड स्थित सरकारी बंगला नंबर 35 को 1 महीने के भीतर खाली करें।

मंत्रालय ने गत एक जुलाई को प्रियंका गांधी के बंगले का आवंटन रद्द करते हुए कहा था कि वह एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद आवासीय सुविधा पाने की हकदार नहीं हैं। बता दें प्रियंका के बाद यह बंगला लुटियंस जोन में स्थित है, जो अब भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को आवंटित किया है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी। यह बंगला प्रियंका गांधी को 21 फरवरी, 1997 को आवंटित किया गया था क्योंकि उस वक्त उन्हें एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी। अधिकारी के मुताबिक जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा में इस तरह की सुविधा का प्रावधान नहीं होता और ऐसे में उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ेगा।

Share:

Next Post

ईरान ने दिया भारत को बड़ा झटका, चाबहार रेल परियोजना से हटाया

Tue Jul 14 , 2020
तेहरान। ईरान और चीन के बीच 400 अरब डॉलर की डील का असर नजर आने लगा है। चीन से हाथ मिलाते ही ईरान ने भारत को बड़ा झटका देते हुए चाबहार रेल परियोजना से बाहर कर दिया है। ईरान ने आरोप लगाया है कि समझौते के 4 साल बीत जाने के बाद भी भारत इस […]