उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

किसान सम्मान निधि का शिमला में कार्यक्रम.. नगर के नौ मंडलों में देखा गया

  • प्रधानमंत्री मोदी ने एक क्लिक कर पीएम किसान सम्मान निधि के 21 हजार करोड़ रुपए खातों में ट्रांसफर किए

उज्जैन। केन्द्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरे हो गए हैं और पार्टी स्तर पर पूरे देश में खुशियाँ मनाई जा रही हैं तथा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने का सिलसिला चल रहा है। इस बीच कल शिमला में प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि देश के किसानों के खातों में ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम को भाजपा के नौ मंडलों में सीधे प्रसारण के जरिये देखा गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को शिमला से पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त जारी की जिसके तहत 10 करोड़ किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 21 हजार करोड़ रुपया ट्रांसफर किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री ने जन कल्याणकारी योजनाओं के मध्यप्रदेश के चयनित लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया।



उक्त कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा नगर के सभी नौ मण्डलों में बड़ी स्क्रीन पर देखा गया। साथ ही हितग्राही सम्मेलन आयोजित कर हितग्राहियों का सम्मान किया गया। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी व किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि आज देश विकास के हर पैमाने में आगे बढ़ रहा है। विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं हो, अथवा शिक्षा प्रणाली में सुधार हो या, देश के भीतर सड़कों का जाल बिछाना हो अथवा, हवाई यात्राओं को सुगम बनाना हो, देश के गांव और गरीब तक हर योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए मोदी सरकार ने अभिनव प्रयास किए हैं। देश को सशक्त बनाने और उसे खुशहाली के मार्ग में आगे बढ़ाने का कार्य पिछले 8 वर्षों में किया गया है जो आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर विशाल राजोरिया, संजय अग्रवाल, सत्यनारायण खोईवाल, जगदीश पांचाल सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share:

Next Post

नागझिरी और चिमनगंज मंडी पुलिस ने 10 बदमाशों को वारदात से पहले पकड़ा

Wed Jun 1 , 2022
एमआर-5 रोड से 5 बदमाशों को हथियार सहित पकड़ा-नागझिरी से भी बदमाश पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाते गिरफ्तार हुए उज्जैन। कल रात नागझिरी क्षेत्र से पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद 5 बदमाशों को हनुमान मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया। उनके पास चाकू, तलवार और मिर्च पावडर बरामद हुआ। इसी तरह एमआर-5 […]