इंदौर न्यूज़ (Indore News)

विश्व वेटलैंड दिवस पर रामसर साइट सिरपुर तालाब पर आयोजित कार्यक्रम

इंदौर। विश्व वेटलैंड दिवस (World Wetland Day) पर रामसर साइट (Ramsar site) सिरपुर (Sirpur) लेक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव, रामसर कन्वेंशन की महासचिव मुसाँडा मुंबा, केंद्रीय राज्य मंत्री पर्यावरण एवं वन अश्विन कुमार चौबे, तुलसीराम सिलावट जल संसाधन मंत्री मध्य प्रदेश शासन, कैलाश विजयवर्गीय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री मध्यप्रदेश शासन, नागर सिंह चौहान केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भारत सरकार, दिलीप सिंह अहिरवार राज्य मंत्री वन एवं पर्यावरण मध्य प्रदेश शासन, लीना नंदन सेक्रेटरी वन एवं पर्यावरण विभाग भारत सरकार, मनीष सक्सेना डायरेक्टर जनरल पर्यटन विभाग भारत सरकार एवं रामसर कन्वेंशन के अधिकारी व यूनेस्को के अधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

विदित हो कि 2 फरवरी 1971 में ईरान के रामसर शहर में वेटलैंड के संरक्षण हेतु कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था और वहां पर हुए समझौते के तहत विश्व के आद्र भूमि (वेटलैंड) को संरक्षित करने हेतु तालाबों, आद्र भूमि को रामसर साइट अधिसूचित किया जाता है पूरे विश्व में 2 फरवरी को विश्व आद्रभूमि (वेटलैंड) दिवस मनाया जाता है। विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर विभिन्न देश की रामसर साईट एवं प्रदेश से डेलिगेटस सिरपुर तालाब पर पधारेगे। सिरपुर तालाब होलकर वंश द्वारा लगभग 300 वर्ष पूर्व शहर की जलप्रदाय व्यवस्था हेतु बनाया गया था इसके पश्चात आसपास का क्षेत्र घने जंगलों से घिरा होने से एवं यहां पर पानी का स्रोत होने से तालाब में विभिन्न प्रकार की जलीय प्रजातियां सेट होने लगी और विभिन्न क्षेत्रों से प्रवासी पक्षी का आगमन हुआ।


जिसमें देश एवं विदेश के लगभग 130 प्रजाति के पक्षी यहां पर ब्रीडिंग एवं प्रवास हेतु आते हैं यहां के इकोलॉजिकल एनवायरनमेंट अध्ययन उपरांत मध्य प्रदेश शासन द्वारा भारत सरकार को रामसर साइट अधिसूचित करने का प्रस्ताव प्रेषित किया गया भारत सरकार द्वारा रामसर कन्वेंशन को राज्य शासन के प्रस्ताव को अनुशंसा कर प्रेषित किया गया फरवरी 2023 में रामसर कन्वेंशन द्वारा सिरपुर लेक को रामसर साइट अधिसूचित किया गया इसी प्रकार लगभग 80 वर्ष पूर्व निर्मित यशवंत सागर को भी तालाब के इकोलॉजिकल एनवायरनमेंट के अध्ययन के उपरांत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भारत सरकार को रामसर साइट अधिसूचित करने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया भारत सरकार ने रामसर कन्वेंशन को यह प्रस्ताव अनुशंसा सहित प्रेषित करने पर जुलाई 2023 में यशवंत सागर को भी रामसर साइट अधिक सूचित किया गया है रामसर रामसर कन्वेंशन द्वारा अधिसूचित रामसर साइट पर भारत सरकार के वेटलैंड अधिनियम 2017 का पालन अनिवार्य है जिसके अंतर्गत यहां पर और एक्टिविटी और नॉन कर एक्टिविटी के आधार पर ब्रीफ डॉक्यूमेंट और इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है और दोनों ही तालाबों को उक्त अधिनियम में अधिसूचित किया जाएगा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश अनुसार रामसर साइट (दोनों तालाब) में मोटर बोर्ड का संचालन एवं उपयोग प्रतिबंधित किया गया है।

विश्व वेटलैंड दिवस के आयोजन हेतु नगर निगम द्वारा सिरपुर तालाब पर ग्वाला कॉलोनी से हनुमान चौक तक एवं हनुमान चौक से बटरफ्लाई पार्क तक कच्चा पाथवे का निर्माण किया गया है जिस पर राशी रुपए 70 लाख व्यय की गई है, इसके अलावा नॉलेज पार्क पर 30 लाख रुपए पाथवे के साइड में क्यारी में पोलिनेटर पौधे राशी रुपए 7 लाख, बर्ड वाचिंग हेतु हाईड आउटस एवं स्कुपस स्थापित्त करने पर राशी रुपए 7 लाख, फेसिंग रिपेयरिंग एवं नई फेंसिंग लगाने का कार्य 30 लाख रुपए बटरफ्लाई पार्क का निर्माण 30 लाख रुपए छोटा सिरपुर तालाब की जलकुंभी हटाने एवं साफ सफाई कार्य करने के लिए निगम के दो विड हार्वेस्टर, किराए से दो बड़े भी हार्वेस्टर, एक रतलाम नगर निगम का वीड हार्वेस्टर, 10 पोकलेन मशीन, 10 छोटी नाव, चार मोटर बोट, 10 डंपर एवं अन्य साधन का उपयोग कर मात्र 45 दिन के समय मैं जलकुंभी हटाने का कार्य किया गया है जलकुंभी हटाने के कार्य पर लगभग राशि रुपए 1 करोड व्यय हुई है इसके अलावा तालाब पर पक्षियों की जानकारी, वनस्पतियों की जानकारी, पेड-पौधों की जानकारी आदि से संबंधित ब्रांडिंग कार्य पर 20 लाख रुपए में किए गए हैं उक्त अनुसार सिरपुर तालाब पर किए गए विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग राशी रुपए 3 करोड़ व्यय की गई है।

Share:

Next Post

Rashmika Mandanna ने डीपफेक वीडियो पर खुलकर की बात, बोलीं- 'मेरे कॉलेज में ऐसा होता तो...'

Thu Feb 1 , 2024
मुंबई: रश्मिका मंदाना का दो महीने पहले नवंबर में लिफ्ट में एंट्री करने का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था. पिछले हफ्ते, दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री के डीपफेक के पीछे मुख्य अपराधी को गिरफ्तार करने का दावा किया था. अब, अभिनेत्री ने भी एक इंटरव्यू में अपने अनुभव के बारे में खुलासा किया है और […]