img-fluid

आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हुआ कार्यक्रम

August 06, 2022

महिदपुर। स्वराज अमृत महोत्सव समिति द्वारा होटल सुंदर शांति में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर मां सरस्वती एवं भारत माता का पूजन किया गया। पूजन पश्चात मालवी कवि ऋषभ जैन द्वारा राष्ट्रीय काव्य पाठ किया गया। तत्पश्चात चमन सोनी एवं संजय सोनगरा द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत राष्ट्रगीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अभिभाषक संजय निर्वाणी ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात पुरातत्वविद डॉ.आर.सी. ठाकुर ने महिदपुर एवं मालवा के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में उ.प्र. से पधारे विनय दीक्षित मालवा प्रांत प्रचार प्रमुख केंद्र इंदौर ने लगातार एक घंटे तक भारत के गौरव सनातनी परंपरा और आजादी के इतिहास पर विस्तार से बताया एवं कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक में स्व की भावना जगे।


इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। अनेक क्रांतिकारियों के जीवन पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नूतन मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य आशीष राठी, डॉ.विमल पाठक, विशाल पाटनी, पवन व्यास, श्रीकृष्ण शर्मा, प्रवीण उपाध्याय, गौरव शर्मा, प्रांजल राठी, सरकार प्रकाश शर्मा, तोलाराम काका, राजकुमार, सतपाल गांधी आदि का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित प्रबुद्धजन एवं समाजसेवी उपस्थित हुए। अंत में आभार गौरीक दूध डेयरी संचालक सुभाष ठाकुर द्वारा व्यक्त किया गया।

Share:

  • आपसी भाईचारे और सद्भाव से मनायेंगे सभी त्यौहार : कलेक्टर

    Sat Aug 6 , 2022
    रीवा। कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि जिले में सभी समुदायों के त्यौहार परंपरागत रूप से मनाए जाते हैं। जिले में आपसी समन्वय और सद्भाव की अनूठी परंपरा है। इसी परंपरा को बनाए रखते हुए इस माह के विभिन्न त्यौहार मनाए जायेंगे। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved