img-fluid

पूर्वनियोजित थी नूंह हिंसा इस बात का सबूत: गृहमंत्री अनिल विज

August 05, 2023

गुरुग्राम (Gurugram)। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Anil vij) ने नूंह हिंसा (Haryana Nuh Clash) को लेकर कहा है कि इस मामले की जांच हो रही है। जिस तरह से लोगों ने धेरेबंदी की, उसके पीछे एक बड़ा गेम प्लान था। लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए। उनके हाथों में लाठियां थीं. किसी न किसी ने लाठियों की व्यवस्था की होगी।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि नूंह हिंसा के संबंध में अब तक 102 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें आधी से ज्यादा अकेले नूंह में ही हैं। अब तक 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है व 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।



उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से ऊंचाई से गोलियां चलाई गईं और इमारतों की छतों पर पत्थर जमा किए गए, उससे पता चलता है कि नूंह हिंसा प्री-प्लान थी। शनिवार को सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। भड़काऊ पोस्ट के 2300 वीडियो की जांच चल रही है। नूंह में साइबर थाने पर हमले के बारे में उन्होंने कहा कि हमने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। इस बात की जांच चल रही है कि किन लोगों ने थाने पर हमला किया और वे क्या दस्तावेज नष्ट करना चाहते थे।

नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के बाद रोहिंग्याओं की अवैध बस्तियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है और 250 से ज्यादा झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया है। इन रोहिंग्याओं के हिंसा में शामिल होने की जानकारी सामने आई हैं। नूंह हिंसा की गाज पुलिस अधीक्षक (एसपी) वरुण सिंगला व डीसी प्रशांत पंवार पर गिरी है। दोनों का तबादला कर दिया गया। नरेंद्र बिजारनिया को एसपी और धीरेंद्र खडगटा को उपायुक्त बनाया गया है। ये दोनों पहले भी नूंह में रह चुके हैं।

नल्हड मंदिर की तरफ जाने वाले रोड पर शुक्रवार की शाम करीब 25 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला। नल्हड शिव मंदिर के पीछे वन विभाग की लगभग पांच एकड़ भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। इससे पहले, गुरुवार को तावडू नगर की मोहम्मदपुर रोड पर पुन्हाना में वन विभाग की छह एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बनी झुग्गियों और मकान को गिरा दिया गया था। ये बस्ती बांग्लादेश से आए रोहिंग्याओं की थी। नगीना के धोबी घाट क्षेत्र में भी तोड़फोड़ दस्ते ने लगभग एक एकड़ भूमि को खाली कराया। इसी प्रकार गांव नांगल मुबारिकपुर में दो एकड़ भूमि पर बने शेड तोड़ा गया है। जिले भर में की गई इस कार्रवाई में 250 से ज्यादा झुग्गियां और अन्य निर्माणों को ढहाया गया है।

Share:

  • Akshara Singh पर कभी चढ़ा था प्यार का भूत! जानें अब किसके साथ चल रहा अफेयर

    Sat Aug 5 , 2023
    मुंबई: अक्षरा सिंह और पवन सिंह का अफेयर और लड़ाई किसी से छुपी नहीं है. अक्षरा और पवन ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर हिट फिल्में दीं और दोनों की जोड़ी सुपरहिट मानी गई. दोनों को साथ काम करते-करते कब प्यार हुआ पता ही नहीं चल पाया. पवन सिंह पहले से ही शादीशुदा थे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved