भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं प्रोटेम स्पीकर

  • ये भी विवादित बयान
  • कांग्रेस को लेकर हाल ही में दिए हैं कई बयान

भोपाल। मप्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में उनहोंने महबूबा मुफ्ती को लेकर बयान दिया है कि कश्मीर उनके अब्बा की जागीर नहीं है। इससे पहले भी शर्मा अलग-अलग बयान दे चुके हैं। उनके ज्यादातर बयान राष्ट्रीय मुद्दे, संप्रदाय से जुड़े होते हैं। पहले भी प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने अक्टूबर में महबूबा मुफ्ती को तिरंगे का अपमान करने वाला बताया था, साथ ही कहा था कि ऐसा करने वाला देश में नहीं रह पाएगा। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती का असली चेहरा और असली चरित्र सामने आ गया है। जो व्यक्ति देश का तिरंगा हाथ में लेगा, वही जम्मू-कश्मीर में राजनीति कर पाएगा। जो देश के तिरंगे झंडे का अपमान करेगा वह हिंदुस्तान की जमीन पर रह भी नहीं पाएगा। हिंदुस्तान के झंडे का जो अपमान करेगा उसे जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

कब तक सीता को रुबिया बनने देंगे
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने लव जिहाद को लेकर कहा कि लव जिहाद से कहीं न कहीं पाक और आईएसआई के एजेंट जुड़े हैं, जो सीता को रुबिया बनाने का षड्यंत्र रचते हैं। कब तक हम सीता को रुबिया बनने देंगे और मरने देंगे? नरगिस और सुनील दत्त जैसा सच्चा प्यार दिखाओ मुझे? ऐसी कितनी नरगिस सुनील दत्त के साथ ब्याही गईं बताइए।

प्रदर्शन नहीं, धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश थी
नवंबर की शुरुआत में भोपाल में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शन पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि जब मामला फ्रांस का है तो भोपाल में प्रदर्शन की क्या जरूरत है। ये विरोध प्रदर्शन नहीं धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया गया है। इस पर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली थी।

कांग्रेस रावण की संतान
2018-19 में कांग्रेस की ‘राम वन गमन पथ यात्रा और पथ के निर्माण की घोषणा पर तब रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि विधानसभा चुनाव के समय भगवान राम को याद करने वाले कांग्रेसी दरअसल रावण की संतान हैं। सत्ता हथियाने के लिए वह रूप बदल-बदलकर सामने आ रहे हैं। कभी उनके नेता कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाते हैं तो कभी गो-वंश की बात करते हैं, जबकि केरल में उनका वध किया जा रहा है। रामेश्वर ने यह भी कहा कि रावण का छल पूरी जनता जानती है।

Share:

Next Post

नगर निगम के कर्मचारी रहे युवक ने शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

Tue Nov 24 , 2020
चार साल बाद युवती ने दर्ज की एफआईआर भोपाल। नगर निगम का पूर्व अस्थायी कर्मचारी शादी का झांसा देते हुए चार साल तक एक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों युवती को धोखा देते हुए उसने दूसरी लड़की की शादी की तैयारी शुरू कर दी। युवती को जब इसके बारे में पता चला […]