आचंलिक

जनता त्रस्त, भाजपा नेता कुर्सी की खींचतान में व्यस्त : जेपी अग्रवाल

  • कांग्रेस के महासचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल रविवार

विदिशा। कांग्रेस के महासचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल रविवार को विदिशा आए। यहां पर उन्होंने जिला समन्वय समिति, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विभाग एवं मोर्चा संगठन जिलाध्यक्ष की बैठक में शामिल हुए। अग्रवाल के साथ पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, निशंक जैन, विधायक शशांक भार्गव, दीपचंद यादव, अमित शर्मा, देवदत्त सोनी, शैलेंद्र पटेल भी बैठक में शामिल हुए। लगभग 3 घंटे चली बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश की जनता कुशासन से त्रस्त है भाजपा के नेता कुर्सी की खींचतान में व्यस्त हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर पूरे देश में है। प्रदेश कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ सहित समस्त वरिष्ठ नेता लगातार प्रदेश में सक्रिय हैं और इन सभी का ये संकल्प है कि मध्यप्रदेश से भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंककर जनता को महंगाई से राहत देना है।


किसानों को उनकी फसलों के सही दाम देना है। धर्म के नाम पर ठगे जा रहे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर देना है। दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं को सुरक्षा देना है। कर्मचारियों को उनके अधिकार देना है। जनता को राहत दिलाने का ये संकल्प सिर्फ कमलनाथ का नहीं हरेक कांग्रेस कार्यकर्ता का है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निशंक जैन ने संगठन का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं मोर्चा संगठन जिलाध्यक्षों से मतदान केंद्र कमेटियां गठित कर निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी दीपचंद यादव, सह प्रभारी अमित शर्मा, देवदत्त सोनी ने कहा विदिशा जिले की पांचों विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस जीतती रही है। इस बार जिले की पांचों सीटों पर माहौल कांग्रेस के अनुकूल है। इस अवसर पर समस्त पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, पूर्व विधायक पान बाई, डॉ मेहताब सिंह यादव, नर्बदा प्रसाद शर्मा, कमल सिलाकारी, राकेश कटारे, हसरूद्दीन खान, नीतू रघुवंशी, सुभाष बोहत, विकास शर्मा, अजय दांतरे, मोहित रघुवंशी, गोविंद सिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।

Share:

Next Post

क्रोध और नशे के कारण अधिकांश अपराध घटित होते हैं

Mon Jan 9 , 2023
उपजेल में जागरूकता शिविर का आयोजन, सभी को सुधरने का प्रयास करना चाहिए गंजबासौदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा उपजेल परिसर में बंदियों के उज्ज्वल भविष्य के उत्थान के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। गायत्री परिवार महिला मोर्चा जिला समन्वयक सुमन भदौरिया ने बंदियों को गायत्री महामंत्र की महिमा बताते हुए कहा […]