img-fluid

पटना में सरेआम फायरिंग… कार सवार बदमाशों ने 2 युवकों को मारी गोली

February 15, 2026

पटना: बिहार की राजधानी पटना में महाशिवरात्रि के दिन पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ गई हैं. रविवार को रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक पर बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों पर सरेआम फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान बिट्टू कुमार और पिंटू कुमार के रूप में हुई है. दोनों दोस्त स्कॉर्पियो गाड़ी से शिवाजी चौक के पास एक दुकान पर चाय पीने आए थे. इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए.


  • फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह और रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद और पुरानी रंजिश का लग रहा है. बताया जा रहा है कि एक साल पहले भी इन दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

    Share:

  • इंदौर का चमेलीदेवी स्कूल कर रहा नि: शुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम का उल्लंघन, नर्सरी में पढ़ाई कर रहे 74 बच्चे, पोर्टल पर 39 ही दर्ज

    Sun Feb 15 , 2026
    निरीक्षण में खुलासा, आज शाम तक दर्ज कराना होगे बच्चों के नाम, मान्यता पर भी दिक्कत..! इंदौर। निशुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत वर्तमान शैक्षणिक सत्र में नर्सरी, केजी 1 और केजी 2 के विद्यार्थियों की संख्या राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर नाम के साथ दर्ज कराना अनिवार्य है। निजी स्कूल अपने यहां निशुल्क […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved