img-fluid

सेवा सेतु शिविर में वार्ड स्तर पर मिलीं लोक सेवाएं

October 05, 2026

  • पाटन में 181 भू-अधिकार पत्र बांटे, संबल सहित विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ

पाटन। शासन के सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत नगर परिषद पाटन में वृहद सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएं नागरिकों को वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराई गईं। राजस्व विभाग द्वारा 181 भू-अधिकार पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रथम किस्त की स्वीकृति पत्र दिए गए। संबल योजना में 12 हितग्राहियों को अंत्येष्टि सहायता, 9 को दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह सहायता तथा 16 हितग्राहियों को पंजीयन कार्ड प्रदान किए गए। वहीं 5 हितग्राहियों को पात्रता पर्ची और 4 के पेंशन आवेदन स्वीकृत किए गए। सात अविवादित नामांतरण प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 लोगों की बीपी व शुगर जांच की गई, जबकि 21 महिलाओं को आयरन, कैल्शियम व फोलिक एसिड की गोलियां दी गईं। तीन हितग्राहियों को आंखों के लिए ड्रॉप्स तथा बच्चों को डी-वर्मिंग की दवाएं वितरित की गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मातृत्व वंदना योजना के तीन और लाड़ली लक्ष्मी योजना के एक हितग्राही को लाभ दिया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 30 हितग्राहियों को 15 हजार, 7 को 25 हजार और 2 हितग्राहियों को 50 हजार रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। एमपीईबी द्वारा पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी दी गई। शिविर के समापन पर पार्षद सत्यम मेहरा ने नशामुक्ति अभियान के तहत उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान, तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

  • CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की याचिका SC से खारिज, कोर्ट बोला— 'उम्मीद है संवैधानिक संस्थाएं अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी'

    Mon Oct 5 , 2026
    नई दिल्ली. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई. इस मामले में बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग खारिज कर दी. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि उसे उम्मीद है कि संवैधानिक संस्था […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved