भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पूज्य सिंधी पंचायत दुख-सुख का साथी है: सबनानी

  • कोविड में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों का किया गया सम्मान

संतनगर। उपनगर की सर्वाधिक सदस्य वाली सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में दीवाली मिलन, साधारण सभा की बैठक एवं सम्मान समारेाह का आयोजन सफल रहा। मॉं ईश्वरी देवी सुशीला भवन में आयोजित गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में पधारे भाजपा के प्रदेश महासचिव भगवानदास सबनानी ने अपने उदबोधन में बताया कि पूज्य सिंधी पंचायत नगर के हर अंतिम संस्कार, पगडी रस्म में दिव्यंगत की आत्मा की शांति हेतु सांत्वना देने तथा आज के युग में कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित उत्कृष्ट सेवाओं हेतु सम्मान का कार्यक्रम, पारिवारिक समस्याओ की समाधान हेतु हर सुख दुख में साथी बनकर जो नि:स्वार्थ सेवा कर रही है वह प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर कोविड-19 में लोगों की सेवाएं करने वाले डॉक्टरों का भी सम्मान किया गया जिनमें डा. टी.के. ज्ञानचंदानी, डा. लाल किशनानी, डा. राजकुमार चोटरानी ने किशनानी, डा. राकेश गुलानी, को शाल, श्रीफल व फूल मालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी शिवपाल सिंह कुशवाहा का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी ने पंचायत के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं कहा कि शहर की समस्याओं को हल करवाने में पंचायत का बडा योगदान रहा है। कार्यक्रम का संचालन महासचिव माधू चांदवानी व आभार मोहन मीरचंदानी ने प्रकट किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी पंचायत उपाध्यक्ष नंद कुमार दादलानी, मोहन मीरचंदानी, जेठानंद मंगतानी, हरीश मेहरचंदानी, माधव पारदासानी, भरत आसवानी, महेश खटवानी, घनश्याम लालवानी, राम लेखवानी, बसंत चेलानी, आनंद संबधाणी, मूलचंद वीधानी, किशन अच्छानी, आसूदो लच्छवाणी, अशोक वीधानी, प्रेम पठानी, अटल राम मेघानी, रमेश आसूदानी, ठाकुर लालवानी, इन्द्रदाज मेघानी, विष्णु गेहाणी, किरण वाधवानी, शीला शामनानी, सीमा लालवानी, भावना उदासी, वासु गुलानी, मोहन चंदनानी, दीपक सतानी, राजेश लीलानी, हरीश वीधानी, राम पारदासानी, राजेश पेसवानी, निहाल छुगानी, मुरली गुरबानी आदि उपस्थित थे।

Share:

Next Post

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को विधान परिषद् समिति का अध्यक्ष बनाया

Thu Nov 19 , 2020
पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी को नई जिम्मेदारी मिली है। सुशील मोदी को विधान परिषद में आचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संजय झा को याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब सुशील मोदी विधान परिषद के सदस्यों को आचार […]