img-fluid

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्शन

May 09, 2026

नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) में एक बड़ा राजनीतिक संकट (political crisis) खड़ा हो गया है. AAP की सरकार के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने पकड़ा है. आरोप है कि उन्होंने 100 करोड़ रुपये की नकली GST खरीद का काम किया और विदेश से पैसे भारत में लाए. लेकिन AAP का कहना है कि ये सब BJP की राजनीतिक साजिश है. AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला किया और कहा कि BJP जल्दी ही पंजाब से 20 साल के लिए गायब हो जाएगी.

ED ने कहा है कि संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़ी कंपनियों पर नकली GST खरीद का काम चल रहा था. आरोप ये है कि उन्होंने ऐसी कंपनियों से बिल खरीदे जो असल में थीं ही नहीं. फिर इन नकली बिलों के जरिए सरकार से इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी कर में छूट पाई. दूसरा आरोप ये है कि मोबाइल फोन के नाम पर 100 करोड़ रुपये की नकली खरीद दिखाई गई. फिर इन फोनों को विदेश में भेजने का दावा किया गया। असल में ये पैसे दुबई से आए गंदे पैसे थे जिन्हें भारत में वापस लाया जा रहा था. इसे ‘राउंड ट्रिप’ कहते हैं.


  • ED ने कहां-कहां छापेमारी की?
    ED की टीमें शनिवार सुबह 7 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में अरोड़ा के घर पहुंचीं. लगभग 20 गाड़ियों में आए ED अधिकारी. 36 के लगभग CIA और स्पेशल फोर्सेज के जवान सुरक्षा के लिए तैनात थे. छापेमारी दिल्ली में दो जगहों पर भी हुई. गुरुग्राम के उद्योग विहार में हैम्पटन स्काई रियल्टी के ऑफिस पर भी छापा पड़ा.

    अरोड़ा ने क्या कहा?
    अरोड़ा ने कहा है कि वो पूरी तरह जांच में सहयोग करेंगे. उन्हें भरोसा है कि सच्चाई सामने आएगी और वो बरी हो जाएंगे.

    भगवंत मान ने क्या कहा?
    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था. यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया, इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा. पंजाब, ईडी और बीजेपी के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा.

    ईडी की छापेमारी
    ईडी, पीएमएलए, 2002 के तहत संजीव अरोरा और उनके सहयोगियों से संबंधित 4 परिसरों पर तलाशी अभियान चला रही है. यह तलाशी चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में की जा रही है. इनमें संजीव अरोरा का मंत्री पद के लिए आवंटित आधिकारिक आवास भी शामिल है. ईडी ने दिल्ली, गुड़गांव और चंडीगढ़ में हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के कार्यालय परिसर और संजीव अरोरा के घर सहित 5 परिसरों पर छापेमारी की. ईडी ने संजीव अरोरा द्वारा अपनी कंपनी के माध्यम से किए गए बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले का पता लगाया था, जिसमें 100 करोड़ रुपये से अधिक के मोबाइल फोन की फर्जी जीएसटी खरीद और उसके बाद दुबई से भारत में अवैध धन के राउंड ट्रिप निर्यात शामिल थे.

    Share:

  • हरियाणा से बंगाल तक...मोदी राज में इन 9 राज्यों में पहली बार खिला कमल

    Sat May 9 , 2026
    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भाजपा की प्रचंड जीत (BJP’s landslide victory) के साथ ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 साल लंबे शासन का अंत हो गया. बंगाल में 9 मई को बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया. इसके साथ ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved