img-fluid

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन, बाइक हादसे में हुए थे गंभीर घायल

October 08, 2025

चंडीगढ़. पंजाबी गायक (Punjabi singer) राजवीर जवंदा ( Rajveer Jawanda) का इलाज के दौरान निधन हो गया है। बुधवार सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। बाइक एक्सीडेंट (bike accident) में घायल जवंदा मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। 27 सितंबर को पंजाबी सिंगर जवंदा का पंचकूला के पिंजौर में बीएमडब्ल्यू बाइक से एक्सीडेंट हुआ था। उनका अंतिम संस्कार कल जगरांव में होगा।

पिंजौर-नालागढ़ रोड पर सेक्टर-30 टी पॉइंट के पास बाइक से आ रहे पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा सांडों की लड़ाई की वजह से हादसे का शिकार हो गए थे। सिंगर बद्दी से पिंजौर आ रहे थे। अचानक सांड आगे आने पर उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और हाईवे पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में राजवीर जवंदा को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। एक्सीडेंट के बाद से ही राजवीर लाइफ सपोर्ट पर थे।


2014 में निकाली थी पहली एलबम
2014 में मुंडा लाइक मी एल्बम से राजवीर ने अपने कैरियर की शुरुआत की और 2016 में कली जवंदे दी से उन्हें पहचान मिली। 2017 में मुकाबला और कंगणी जैसे गाने हिट हुए। इसके बाद पटियाला शाही पग, केसरी झंडे, लैंडलॉर्ड, सरनेम समेत कई सुपरहिट गाने दिए। 2018 में पंजाबी फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया और काका जी, जिंद जान, मिंदो तहसीलदारनी, सिकंदर 2 जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

सीएम मान ने जताया शोक
सीएम भगवंत मान ने जवंदा के निधन पर शोक जताया है। मान ने कहा कि राजवीर जवंदा की इलाज के दौरान हुई मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। पंजाबी संगीत जगत का सितारा हमेशा के लिए अलोप हो गया।

छोटी उम्र में अपने गीतों के जरिये लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर जवंदा की आवाज हमेशा गूंजती रहेगी। दिवगंत आत्मा को वाहेगुरु अपने चरणों में निवास दें और परिवार और प्रशंसकों को यह दुःख सहने का बल प्रदान करे।

Share:

  • दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, 5 दिन से रोड पर फंसे हैं हजारों वाहन चालक

    Wed Oct 8 , 2025
    रोहतास। बिहार (Bihar) में रोहतास जिले (Rohtas District) के दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (National Highway) पर पांच दिनों से भीषण जाम (Massive Traffic Jam) लगा है। रोहतास जिले के सासाराम स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति अभी भी बनी हुई है। हालांकि कल की तुलना में जाम कुछ कम हुआ है, फिर भी करीब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved