बड़ी खबर

भारतीय वायुसीमा में दाखिल हुए राफेल, कुछ देर में अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग


नई दिल्ली। राफेल विमान भारतीय वायुसीमा में दाखिल हो गए हैं। कंट्रोल रूम ने इन पांचों विमानों का स्वागत किया और बेस्ट ऑफ लक कहा। ये विमान 3 बजे से पहले अंबाला पहुंच जाएंगे। राफेल के अंबाला मे आने की वायुसेना ने पूरी तैयारी कर ली है। ये विमान फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके आ रहे है। अगले दो घंटे में इनकी अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग होगी। अंबाला एयरबेस पहुंचने पर इन 5 राफेल विमानों को स्वागत के रूप में वॉटर सैल्यूट दिया जा सकता है। सूत्रों ने ये जानकारी दी। राफेल के दीदार को अंबाला के लोग भी उत्साहित दिख रहे हैं। अंबाला में राफेल के स्वागत के लिए बाकायदा बैनर्स लगाएं गए हैं और पोस्टर्स के माध्यम से राफेल का वेलकम किया जा रहा है। राफेल के आने से भारत की ताकत बढ़ने जा रही है तो वहीं अंबाला के लिये भी यह क्षण गौरव से कम नहीं है।

Share:

Next Post

टाइगर हमारे प्रदेश की शान हैं-शिवराज

Wed Jul 29 , 2020
भोपाल ।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘अंतर्राष्ट्रीय टाइगर डे’ पर कहा कि टाइगर हमारे प्रदेश की शान हैं। श्री चौहान ने आज ट्वीट के माध्यम से कहा है ‘टाइगर हमारे प्रदेश की शान हैं। इनकी दहाड़ मध्यप्रदेश का गौरव और बढ़ाते हैं। यह गौरव सदैव अक्षुण्ण रहे, इनकी संख्या में दिनोंदिन वृद्धि […]