देश राजनीति

राहुल क्या जानें शंख बजाने और दीपक जलाने का महत्व, झूठ बोलना इनका धर्म : नंदकिशोर

पटना। प्रदेश के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि जिनका कभी भारतीय सभ्यता और संस्कृति से कोई मतलब नहीं रहा, वे क्या जानें कि थाली बजाने, शंख बजाने और दीपक जलाने से क्या होता है। झूठ बोलना और जनता को गुमराह करना ही इनका धर्म है।

यादव ने कहा कि एक बार जिस पर से विश्वास उठ जाता है उस पर फिर से विश्वास करना बड़ा मुश्किल है। बिहार के लोगों ने पिछली सरकारों को देखा है, इसलिए विपक्षी दलों से इनका विश्वास टूट चुका है, भरोसा उठ चुका है। एक कुछ भी कह लें, कितना भी बड़ा वायदा क्यों न कर लें, बिहार की जनता जानती है कि ये गिरगिट की तरह रंग बदलनेवाले लोग हैं। यह धोखा देने में माहिर हैं, इसलिए इनकी बातों और इनके वादों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए सरकार को कई कसौटियों पर परखा है। चाहे कोरोना महामारी की रोकथाम हो, अथवा गांव-गांव तक विकास को पहुंचाना। हर कसौटी पर एनडीए की सरकार खरी उतरी है। सरकार जो कहती है वह कर दिखाती है। बिहार की जनता का एनडीए के साथ विश्वास और विकास का रिश्ता था, है और हमेशा कायम रहेगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

अन्याय-उत्पीड़न करने वाले को समाज कभी नहीं देता सम्मान : अखिलेश

Sun Oct 25 , 2020
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विजयादशमी पर्व पर बधाई देते हुए कहा है कि अन्याय और अहंकार की ताकतें हमेशा पराजित होती रही हैं। न्याय और सत्य की जीत होती है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर्व का यही संदेश है कि नकारात्मक सोच और सामाजिक सौहार्द को हानि […]