उत्तर प्रदेश देश

UP : रेलवे ने 80 ट्रेनों का बदला समय, स्पेशल का ही देना होगा किराया, देखें नया टाइम टेबल

मुरादाबाद। रेल मंडल से गुजरने वाली ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर और हेमकुंट एक्सप्रेस समेत 80 ट्रेनों के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। हालांकि इन ट्रेनों में यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का किराया ही देना होगा। रेलवे बोर्ड या मंत्रालय स्तर से नए टाइम टेबल की आधिकारिक घोषणा हुई है। सभी रेल मंडलों ने अपने मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के समय में परिवर्तन का ब्योरा तैयार किया है।

इनमें से कई ट्रेनों का समय कई दिन पहले ही बदला जा चुका है। यात्रियों के लिए मंडल की इस नई समय सारणी में कोई राहत नहीं है। न ही ट्रेनों के नंबर के आगे से जीरो हटाया गया है और न ही कोविड से पहले की तरह किराया सामान्य किया गया है। स्पेशल के नाम पर यात्रियों से ज्यादा रुपये वसूलने का यह क्रम अभी भी बरकरार रहेगा। साथ ही सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनें आरक्षण के आधार पर ही चलेंगी। दैनिक रेल यात्रियों के लिए एमएसटी और क्यूएसटी भी इन ट्रेनों में लागू नहीं होंगी।

गौरतलब है कि मंडल में जो चार पैसेंजर ट्रेनें संचालित हो रही हैं केवल उनमें ही एमएसटी और क्यूएसटी लागू है। वहीं केवल मुरादाबाद स्टेशन की बात करें तो यहां से चलने वाली और यहां पर अपनी यात्रा पूर्ण करने वाली 10 ट्रेनों के समय में परिवर्तन हुआ है।


हमेशा के लिए रद्द हो गईं दो पैसेंजर ट्रेनें 
रेलवे ने बुधवार को ट्रेनों के समय में बदलाव की सूचना के साथ दो पैसेंजर ट्रेनों के हमेशा के लिए रद्द होने की घोषणा भी की है। मुरादाबाद मंडल की ट्रेन संख्या 24041-42 दिल्ली-कोटद्वार पैसेंजर और ट्रेन संख्या 54471-72 हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर को हमेशा के लिए रद्द कर दिया गया है। इन नंबरों से अब दूसरी ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

मुरादाबाद की इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

ट्रेन नंबर  वास्तविक नंबर  कहां से कहां तक  नया समय
04366    54312     मुरादाबाद-बरेली   07:30
04326    74304     मुरादाबाद-संभल   07.55 
05365    55315    मुरादाबाद-रामनगर 09.15 
05367    55309    मुरादाबाद-रामनगर 17:15 
04302    64566    सहारनपुर-मुरादाबाद 09.20 
04325    74303     संभल-मुरादाबाद    12.20 
04365    54311     बरेली-मुरादाबाद    19.35 
05354    55312     काशीपुर-मुरादाबाद 19.30 
04331    74305     संभल-मुरादाबाद    20.45 
05364    55304     काठगोदाम-मुरादाबाद 21.10 
05366    55316     रामनगर-मुरादाबाद  23.30
नोट- इसके अलावा मंडल से गुजरने वाली कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में पांच से 10 मिनट का बदलाव हुआ है।

Share:

Next Post

प्रदेश में बंदियों को अब 15 दिन की ही मिलेगी Payroll

Fri Oct 1 , 2021
कोविड के चलते 120 दिन के आपात पेरोल पर छोड़े गए थे बंदी भोपाल। कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के चलते प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंदियों की संख्या कम करने के लिए 120 दिन की आपात पेरोल (Payroll) पर छोड़े जाने की व्यवस्था जेल मुख्यालय (Jail Headquarters) द्वारा बंद करने से अब बंदी पूर्ववत 15 […]