
जिले में सामान्य से 122 मिमी कम बारिश, शहर में कमी 231.9 मिमी, शहर में अब तक 17.4 इंच पानी, सामान्य से करीब 9.1 इंच कम
इंदौर। इंदौर (Indore) में मानसून (Monsoon) की तस्वीर अब जिले (district) और शहर (City) के आंकड़ों में अलग-अलग नजर आ रही है। इंदौर जिला सामान्य बारिश से 20त्न पीछे है, जबकि शहर की कमी 34त्न तक पहुंच गई है। यानी जिले की तुलना में शहर में बारिश का घाटा करीब 14 प्रतिशत अंक ज्यादा है।
मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक इंदौर जिले में 502 मिमी, यानी करीब 19.8 इंच बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश करीब 624 मिमी, यानी 24.6 इंच होनी चाहिए थी। इस तरह जिले में करीब 122 मिमी, यानी 4.8 इंच बारिश कम हुई। वहीं बात शहर की करें तो यहां स्थिति और खराब है। मौसम विभाग के अब तक के आंकड़े के मुताबिक शहर में सीजन की बारिश 440.8 मिमी, यानी 17.4 इंच है। सामान्य से यह 231.9 मिमी, यानी करीब 9.1 इंच कम है। इस हिसाब से शहर सामान्य बारिश के मुकाबले करीब 34.5त्न पिछड़ा हुआ है। वहीं बड़ी चिंता इस बात की है कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में भी अच्छी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, जिसके कारण शहर और जिला औसत से और पिछड़ सकता है।
गौतमपुरा और देपालपुर में अच्छी बारिश से जिले के आंकड़ें बढ़े
मौसम विभाग द्वारा जिले में बारिश की गणना इंदौर शहर में स्थित विमानतल मौसम केंद्र के साथ हातोद, देपालपुर, गौतमपुरा, सांवेर और महू में स्थित मौसम केंद्रों पर दर्ज वर्षा के औसत के आधार पर की जाती है। शहर की अपेक्षा जिले में अधिक वर्षा का बड़ा कारण गौतमपुरा और देपालपुर में हुई अच्छी वर्षा है। जिले में सर्वाधिक बारिश गौतमपुरा में 31.9 इंच और देपालपुर में 24.4 इंच बारिश हुई है। इन्हीं आंकड़ों के कारण जिले का औसत बढ़ गया है, जबकि महू सबसे पीछे है, जहां सिर्फ 12.7 इंच बारिश ही हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved