img-fluid

पंचायतीराज व्यवस्था को कमजोर किया राजस्थान की भाजपा सरकार ने – पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

April 24, 2026


जयपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Former Chief Minister Ashok Gehlot) ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार (Rajasthan’s BJP Government) ने पंचायतीराज व्यवस्था को कमजोर किया (Has weakened the Panchayati Raj System) । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ के अवसर पर नागरिकों को बधाई दी, साथ ही स्थानीय निकाय चुनाव कराने में हो रही देरी को लेकर राजस्थान सरकार की कड़ी आलोचना की।


  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, “राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।” राजस्थान के ऐतिहासिक नेतृत्व को याद करते हुए गहलोत ने कहा, “एक वक्त था जब राजस्थान पंचायतीराज व्यवस्था के माध्यम से पूरे देश के लिए मिसाल बना था। नागौर से पंडित नेहरू द्वारा लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की ऐतिहासिक नींव रखी गई थी, लेकिन वर्तमान में भाजपा ने पंचायतीराज चुनाव न करवाकर लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण कड़ी को कमजोर किया गया है।” उन्होंने कहा कि एक प्रकार से ग्रामीणों का विकास में भागीदारी का अधिकार इस सरकार ने छीन लिया है। यह कदम महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने के भी विपरीत है और लोकतंत्र के लिए भी खतरनाक है।

    गहलोत ने कहा कि पंचायत एवं निकाय चुनावों की मांग को लेकर राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन आज सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, स्वराज संवाद, हस्ताक्षर अभियान तथा पदयात्राएं निकाल रहा है। जनभागीदारी की अपील करते हुए, गहलोत ने नागरिकों से इस आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “हम सभी से अपील करते हैं कि वे आगे आएं और लोकतंत्र को मजबूत करें। यह सामूहिक आवाज, लोकतंत्र-विरोधी भाजपा सरकार को इन महत्वपूर्ण चुनावों को कराने के लिए विवश कर देगी।”

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, इस अवसर पर हम अपनी पंचायतों को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और डिजिटल बनाने का संकल्प लें, ताकि ग्रामीण भारत के विकास से स्वर्णिम राष्ट्र का निर्माण हो सके।”

    Share:

  • चीन को कड़ी टक्कर, मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स का जलवा, भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

    Fri Apr 24 , 2026
    नई दिल्ली: भारत (India) ने पिछले साल अपने बनाए हुए स्मार्टफोन्स (Smartphones) सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बेचे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने साल 2025 में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में 8% की ग्रोथ दर्ज की है. जिसकी वजह से 28 लाख करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट हुआ है. साल 2025 के ये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved