इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कल सुबह राजबाड़ा होगा नो व्हीकल झोन

अतिथियों को कल करवाएंगे हेरिटेज वॉक से शहर से रूबरू
बोलिया सरकार की छत्री से राजबाड़ा तक होगी हेरिटेज वॉक
इंदौर।  इंदौर में चल रही जी-20 (G-20) की दूसरी बैठक का समापन आज होने जा रहा है। कल हेरिटेज वॉक (Heritage Walk) के साथ ही अतिथि इंदौर (Indore) से रवाना होंगे। बोलिया सरकार (Boliya Sarkar) की छत्री से राजबाड़ा तक होने वाली इस हेरिटेज वॉक के दौरान 2 घंटे से ज्यादा समय के लिए राजबाड़ा कल सुबह नो व्हीकल जोन होगा। केवल इमरजेंसी सेवा वाले वाहन ही आ-जा सकेंगे।

 

जी-20 के अतिथियों के लिए कल सुबह 6.30 बजे से हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया है। बोलिया सरकार की छत्री पर पौधारोपण के साथ ही यह हेरिटेज वॉक शुरू होगी, जो कृष्णपुरा छत्री, गोपाल मंदिर और अन्य जगह पर होते हुए राजबाड़ा पर नाश्ते के साथ खत्म होगी। इस दौरान राजबाड़ा को सुबह 6.30 से सुबह करीब 9 बजे तक अतिथियों की सुरक्षा की दृष्टि से नो व्हीकल जोन किया जाएगा। आम वाहन चालकों के लिए सुबह ये थोड़ा परेशानीभरा होगा। डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार यातायात पुलिस हेरिटेज वॉक के दौरान केवल इमरजेंसी सेवा वाले वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति देगी।

Share:

Next Post

राहुल गांधी की याचिका पर अब चार अगस्त को सुनवाई, गुजरात सरकार व अन्य को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Fri Jul 21 , 2023
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट मोदी सरनेम टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने मानहानि मामले में गुजरात राज्य को भी नोटिस जारी किया। पूर्णेश ने […]