मनोरंजन

‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर रजनीकांत ने कह दी ऐसी बात, राघव लॉरेंस तुरंत जवाब देने पर हुए मजबूर

डेस्क। कंगना और राघव लॉरेंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ गुरुवार, 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा मिली है। वहीं, अब साउथ इंडस्ट्री के थलाइवा रजनीकांत भी ‘चंद्रमुखी 2’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं। दिग्गज अभिनेता ने क्रू के नाम खास नोट लिखा है, जो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

शुक्रवार को लाइका प्रोडक्शंस ने ‘चंद्रमुखी 2’ के लिए राघव लॉरेंस और पी. वासु की प्रशंसा करते हुए रजनीकांत का सरप्राइज नोट साझा किया। प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर नोट साझा करते हुए लिखा, ‘थलाइवा की ओर से एक सरप्राइज लव नोट। रजनीकांत हम आपकी प्रशंसा से सम्मानित महसूस कर रहे हैं। चंद्रमुखी 2, धन्यवाद थलाइवा।’ थलाइवा ने अपने नोट में पूरी टीम को बधाई दी है।


थलाइवा ने अपने नोट में लिखा है, ‘मैं श्री. पी. वासु को हार्दिक बधाई देता हूं। पी. वासु, जो अपनी बेहद सफल फिल्म को पूरी तरह से नई दिशा में ले गए, सिनेप्रेमियों को एक खूबसूरत मनोरंजन दिया, और मेरे भाई राघव लॉरेंस जिन्होंने अद्भुत अभिनय किया, साथ ही फिल्म के पूरे कलाकार और क्रू मेंबर्स को भी बधाई।

राघव लॉरेंस ने रजनीकांत की प्रशंसा का तुरंत जवाब दिया और अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘इसने मेरा दिन बना दिया, मेरे भाई, मेरे गुरु, मेरे थलाइवा सुपरस्टार रजनीकांत की ओर से एक आश्चर्यजनक प्रेम नोट, चंद्रमुखी2 के लिए हमें इससे अधिक प्रशंसा की क्या आवश्यकता होगी। आपका प्रोत्साहन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। धन्यवाद थलाइवा। गुरुवे शरणम्।’ पी. वासु द्वारा निर्देशित, ‘चंद्रमुखी 2’ में राघव लॉरेंस और कंगना रणौत मुख्य भूमिका में हैं।

Share:

Next Post

जलवायु परिवर्तन से हो रहे नुकसान की फंडिंग करने से मुकर रहे विकसित देश, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

Sat Sep 30 , 2023
न्यूयॉर्क। जलवायु परिवर्तन के नुकसानों को झेल रहे विकासशील देशों को फंडिंग करने से विकसित देश मुकर रहे हैं। दरअसल विकसित देशों का कहना है कि मदद पाने वाले देशों की संख्या को कम करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही विकसित देशों का कहना है कि मदद करने वाले देशों की संख्या को […]