img-fluid

संयुक्त राष्ट्र जाने की बात से पलटे राकेश टिकैत, बोले- कृषि कानूनों को लेकर ऐसा नहीं कहा

July 10, 2021

 

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान नेता राकेश टिकैत की यूएन जाने वाली बात को लेकर विवाद हो गया है, हालांकि राकेश टिकैत ने इस बयान पर सफाई दी है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि मैंने ये नहीं कहा था कि कृषि कानूनों को लेकर यूएन (संयुक्त राष्ट्र) जाएंगे।

हमने कहा था कि 26 जनवरी की घटना की निष्पक्ष जांच हो जाए। अगर यहां की एजेंसी जांच नहीं कर रही है तो क्या हम यूएन में जाएं?। उन्होंने आगे का कि भारत सरकार बातचीत करना चाहती है तो हम तैयार हैं। 22 तारीख से हमारा दिल्ली जाने का कार्यक्रम रहेगा। 22 जुलाई से संसद सत्र शुरू होगा। हमारे 200 लोग संसद के पास धरना देने जाएंगे।

Share:

  • अब कम होगा हार्ट अटैक और स्ट्रोक से मौत का खतरा, वैज्ञानिकों ने निकाला कारगर उपाय

    Sat Jul 10 , 2021
    नई दिल्ली। खराब जीवनशैली और पौष्टिक आहार में कमी के कारण हाल के वर्षों में हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ा है। भारत दुनियाभर में कार्डियोवैस्कुलर बीमारी (सीवीडी) से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। आंकड़ों के मुताबिक भारत में सीवीडी के कारण होने वाली कुल मौत जो साल 1990 में 2.26 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved