मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) की हालत अचानक बिगड़ गई है। राखी सावंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राखी सावंत की अस्पताल की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। जानकारी सामने आ रही है कि राखी सावंत को दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी है।पैपराजी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राखी सावंत की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राखी सावंत (Rakhi Sawant) अस्पताल में बिस्तर पर सोती हुई नजर आ रही हैं। राखी सावंत को अस्पताल ले जाया गया है, क्योंकि वह हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि राखी सावंत की हालत के बारे में डॉक्टरों ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। हम डॉक्टरों से आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved