img-fluid

राम मंदिर चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराएं – कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

June 27, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Congress leader Pawan Kheda) ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा मामले (Ram Mandir Donation Matter) की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराएं (Investigated under supervision of sitting Supreme Court judge) ।


  • पवन खेड़ा ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर कहा कि चंपत राय संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे हैं और नृपेंद्र मिश्रा प्रधानमंत्री कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं। इसका मतलब मंदिर की देख-रेख संघ और पीएमओ की ओर से की जाती थी। अब उसकी हालत यह है कि लूट की जा रही है। पवन खेड़ा ने कहा कि यह पैसे, आभूषणों, सोने और चांदी और जमीनों की डकैती नहीं है। यह आस्था और विश्वास की डकैती है। विश्वास की डकैती बहुत महंगी होती है। इनसे क्या उम्मीद की जा सकती है? इन्हें ट्रस्ट भंग कर देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराएं और कितना भी बड़ा दोषी हो, उसको सजा दिलाएं।

    गाजा के हालात पर सोनिया गांधी के लेख पर पवन खेड़ा ने कहा कि बहुत व्यथित मन से हम लोगों की ओर से बार-बार सवाल उठाया जाता है और सोनिया गांधी की ओर से पहले भी इस मामले में लिखा गया है। इस तरह से मुद्दों पर इतिहास में भारत की जो भूमिका रही है। विशेष रूप से फिलीस्तीन को लेकर उससे बहुत दूर सरकार देश को लेकर आई है। पूरे विश्व में भारत की एक पहचान थी कि इंसाफ और न्याय की बात कोई देश करता है तो वो भारत है।

    पवन खेड़ा ने कहा कि सोनिया गांधी की ओर से लिखा गया, इससे पहले पूरा विश्व भी गाजा को लेकर सवाल उठा रहा है। उन्होंने इससे पहले भी लिखा था। गाजा में बच्चों के शवों के टुकड़े हमने देखे हैं। उन बच्चों की कुछ हफ्तों की उम्र रही होगी। उन बच्चों का जंग से क्या लेना-देना था? ऐसा दृश्य किसी हिंदू ने भी देखा तो उसको भी बुरा लगा।

    Share:

  • राम मंदिर चढ़ावा मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जवाब दें - कांग्रेस सांसद मनोज कुमार

    Sat Jun 27 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार (Congress MP Manoj Kumar) ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा मामले पर (On the issue of Ram Mandir Offerings) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जवाब दें (Prime Minister Narendra Modi should Respond) । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा द्वारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved