img-fluid

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, घर पर चल सकता है बुलडोजर!

July 02, 2026

लखनऊ । राम मंदिर (Ram Mandir) चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लव कुश मिश्रा (Lav Kush Mishra) की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने उनकी पत्नी सुप्रिया मिश्रा (Supriya Mishra) के नाम पर बन रही बिल्डिंग को लेकर नोटिस जारी किया है. प्राधिकरण का कहना है कि जांच के दौरान निर्माण में नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है. इसी वजह से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है. तय समय में जवाब नहीं मिलने पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, जिसमें ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है.

दरअसल, जब अथॉरिटी के अधिकारी जांच करने मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बिल्डिंग का काम नियमों के हिसाब से नहीं चल रहा था. मकान बनाने में कायदे-कानूनों की जमकर अनदेखी की गई थी. यह देखते ही प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और लवकुश की पत्नी को नोटिस थमा दिया.

इस नोटिस में अथॉरिटी ने पूछा है कि क्या इस बिल्डिंग को बनाने के लिए कोई नक्शा पास कराया गया है या नहीं? अगर नक्शा पास है, तो उसके सारे कागजात एक हफ्ते के अंदर दफ्तर में जमा करने होंगे. अगर तय समय पर जवाब नहीं दिया गया या कागज नहीं दिखाए गए, तो प्रशासन इस अवैध निर्माण को गिरा देगा. फिलहाल अथॉरिटी को जवाब का इंतजार है.


  • नौकरी के दौरान ही खरीदी गई थी यह कीमती जमीन
    जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि लवकुश मिश्रा जब राम मंदिर के दफ्तर में काम करता था, उसी दौरान उसने यह जमीन अपनी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर खरीदी थी. सरकारी कागजात बताते हैं कि यह सौदा 16 अक्टूबर 2025 को सोहावल तहसील के मंगसी परगना इलाके में कमल स्वरूप सिंह नाम के शख्स से किया गया था.

    रजिस्ट्री के वक्त इस जमीन की कीमत कागजों पर सिर्फ 8.8 लाख रुपये दिखाई गई थी, लेकिन अगर आज के हिसाब से देखें तो इस प्रॉपर्टी की बाजार में असली कीमत करीब 25 लाख रुपये के आसपास बैठती है. इसी कीमती जमीन पर बिना मंजूरी के धड़ल्ले से काम चल रहा था, जो अब प्रशासन की रडार पर है.

    पहले से चल रही है चोरी के मामले की जांच
    राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ा यह चोरी का मामला पहले से ही जांच के घेरे में है. पुलिस और प्रशासन की टीमें इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी हैं. अब जब आरोपी से जुड़ी इस बेनामी जैसी संपत्ति पर भी सीधे कार्रवाई शुरू हो गई है, तो यह पूरा मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया है.

    राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में अब जब आरोपी की संपत्ति पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है, तो यह मामला और गंभीर हो गया है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि आरोपी का परिवार इस नोटिस का क्या जवाब देता है.

    Share:

  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म.. CM धामी ने की राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की शुरुआत

    Thu Jul 2 , 2026
    देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) में बुधवार से मदरसा बोर्ड खत्म (Madrasa Board Abolished) हो गया। अब इसकी जगह राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण (State Minority Education Authority) ने ले ली है। इसके तहत मुस्लिम समेत सभी 5 अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों के शिक्षण संस्थान आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने देहरादून में आयोजित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved