बड़ी खबर

Ram Mandir Pran Pratishtha live: अयोध्या राम मंदिर में शुरू VIP का आगमन, साक्षी महानुभावों को दर्शन कराया जाएगा

नई दिल्‍ली (New Dehli)। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Pran Pratistha Ceremony)में महज कुछ ही घंटों का समय बाकी है। इससे पहले शुभ संस्कारों (first auspicious rituals)की शुरुआत मंगलवार 16 जनवरी को ही हो गई थी, जो 21 जनवरी रविवार तक जारी रहीं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के लिए 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड (12:29:08-12:30:32) का मुहूर्त चुना गया है।

किसे एंट्री

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने पोस्ट किया था, ‘प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में आमंत्रित महानुभावों के लिए जानकारी: भगवान श्री रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के माध्यम ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने QR code के मिलान के पश्चात ही परिसर के प्रवेश संभव हो पाएगा।’


राम नगरी कही जाने वाले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में VVIP मेहमानों का आना रविवार से ही शुरू हो गया था। करीब 7000 गणमान्य अयोध्या में इस खास समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले ट्रस्ट ने जानकारी दी थी, ‘गर्भ-गृह में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्ण होने के बाद, सभी साक्षी महानुभावों को दर्शन कराया जाएगा।’ ट्रस्ट के अनुसार, समारोह के अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं का समन्वय, समर्थन और मार्गदर्शन करने वाले 121 आचार्य होंगे। श्री गणेशवर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और दिशा-निर्देशन करेंगे, तथा काशी के श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे।

Mon, 22 Jan 2024 8:03 AM IST

Ayodhya Ram Mandir LIVE: सज गया अयोध्या दरबार, देखें अनुष्ठान की तस्वीरें

Mon, 22 Jan 2024 7:55 AM IST

Ayodhya Ram Mandir LIVE: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय कैसा रहेगा मौसम

Ayodhya Ram Mandir LIVE: भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD की तरफ से खास अयोध्या के लिए अलग से पेज तैयार किया गया है। सोमवार सुबह के पूर्वनुमान के अनुसार, अयोध्या में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, संभावनाएं हैं कि सुबह 11 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Mon, 22 Jan 2024 7:39 AM IST

Ram Mandir LIVE: जब कड़ाके की सर्दी में अयोध्या का जायजा लेने निकल पड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ram Mandir LIVE: प्राण प्रतष्ठिा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ रविवार रात अयोध्या की सड़कों पर पैदल ही निकल पड़े। उन्होने ठंड की परवाह किये बगैर 22 जनवरी की प्राण प्रतष्ठिा की तैयारियों का अंतिम निरीक्षण किया और अयोध्या की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रामलला व हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री ने संघ कार्यालय साकेत निलयम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। इसके बाद श्री योगी ने हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन किये, फिर श्रीराम मंदिर गए और यहां की तैयारियों को देखा।

Mon, 22 Jan 2024 7:29 AM IST

Ram Mandir LIVE: अयोध्या के लिए रवाना हुए बिग बी, राम चरण ने भी पकड़ी फ्लाइट

Ram Mandir LIVE: अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। हालांकि, रविवार से ही यहां VIP मेहमानों का आना शुरू हो गया था। सोमवार सुबह बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अयोध्या के लिए रवाना हुए। इसके अलावा तेलुगु फिल्मों के स्टार राम चरण भी हैदराबाद से अयोध्या के लिए निकल चुके हैं।

Mon, 22 Jan 2024 7:23 AM IST

Ram Mandir LIVE: अयोध्या में आज कैसा रहेगा मौसम, दोपहर 12 बजे के बाद मिल सकती है राहत

Ram Mandir LIVE: मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज रामनगरी में सुबह के समय मध्‍यम कोहरा छाए रहने की सम्‍भावना है। दृश्‍यता 100 मीटर तक रह सकती है। शहर का अधिकतम तापमान 15 डिग्री से 17 डि‍ग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। जबकि न्‍यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है सुबह के समय अयोध्‍या में कोहरे के साथ करीब 100 मीटर तक दृश्‍यता रह सकती है। प्राण प्रतिष्‍ठा के दौरान दोपहर करीब 12 बजे के आसपास उथले कोहरे, धुंध के बीच दृश्‍यता 1000 से 1500 मीटर तक के बीच होने की उम्‍मीद है। सोमवार को दोपहर दो बजे से साढे पांच बजे के बीच करीब 1200 मीटर से 1500 मीटर तक दृश्‍यता रह सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 22 जनवरी को ‘कोल्‍ड डे कंडीशन’ देखने को मिल सकती है।

Mon, 22 Jan 2024 7:08 AM IST

Ram Mandir LIVE: आठ घंटे बंद रहेंगे गोवा के कैसीनो

Ram Mandir LIVE: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन गोवा के सभी कैसीनों को आठ घंटे बंद रखने का निर्देश प्रशासन की ओर से दिया गया है। कुछ कैसीनो का संचालन करने वाले मैजेस्टिक प्राइड समूह के निदेशक श्रीनिवास नायक ने बताया कि यह निर्णय लिया गया है कि सभी कैसीनो सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखेंगे। गोवा सरकार ने पहले ही राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और स्वायत्त निकायों के लिए सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी है।

Mon, 22 Jan 2024 6:57 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: विदेश में रामलला की धूम, टाइम्स स्क्वॉयर पर बंटे लड्डू

Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: भारत की ही दुनिया के कई देशों में अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम है। अमेरिका के बड़े शहरों में से न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वॉयर पर भी भक्तों का जमावड़ा लगा। खबर है कि मीलों दूर भारत में हो रहीं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर टाइम्स स्क्वायर पर ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर के सदस्यों द्वारा लड्डू बांटे गए।

Mon, 22 Jan 2024 6:35 AM IST

Ayodhya Ram Mandir LIVE: राममय हुआ सोशल मीडिया

Ayodhya Ram Mandir LIVE: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया राम मय हो गया है। ट्रेंड्स 24 के अनुसार अयोध्या से जुड़े हैशटैग सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। फोटो, वीडियो, रील और इतिहास से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड

Mon, 22 Jan 2024 6:29 AM IST
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में ऐसा रहेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम

– सुबह 10.25 पर अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे

– 10.55 बजे तक राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचेंगे
– 12: 05 बजे से प्राण प्रतिष्ठा पूजा कार्यक्रम होगा शुरू
– 12:29 मिनट से 12:30 मिनट 32 सेकंड तक शुभ मुहूर्त (85 सेकंड का) रहेगा
– 12:55 बजे तक पूजा कार्यक्रम खत्म होगा
– दोपहर 1 बजे कार्यक्रम में आए अतिथियों को संबोधित करेंगे
– 2:05 बजे तक कुबेर टीला पहुंचकर शिव मंदिर में पूजन करेंगे
– 3.05 बजे से अयोध्या से दिल्ली के लिए होंगे रवाना

Mon, 22 Jan 2024 6:16 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha: लगभग 50 मिनट तक पूजा कार्यक्रम में रहेंगे पीएम मोदी

Ram Mandir Pran Pratishtha: मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित ने बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान होंगे। वह सुबह करीब साढ़े 10 बजे उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंच सकते हैं। कहा जा रहा है कि वह कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी 50 मिनट मौजूद रहेंगे। इसके अलावा वह अयोध्या में ही जनसभाओं में शामिल हो सकते हैं।

Mon, 22 Jan 2024 6:06 AM IST

Ayodhya Ram Mandir LIVE: मंत्रियों के साथ बाद में अयोध्या जाऊंगा : एकनाथ शिंदे

Ayodhya Ram Mandir LIVE: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि वह 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा, कुछ लोगों के साथ जाने के बजाय मैं राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ-साथ विधायकों और सांसदों को लेकर बाद में जाऊंगा। मंदिर हमारी आस्था और गौरव से जुड़ा है। इससे पहले दिन में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी नागपुर में संवाददाताओं से कहा था कि वह फरवरी में ‘राम सेवा’ के लिए अयोध्या जाएंगे।

Mon, 22 Jan 2024 6:02 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कारसेवकों के साथ तस्वीर पोस्ट की

Ram Mandir Pran Pratishtha: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर रेलवे स्टेशन से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या जा रहे कारसेवकों के साथ नजर आ रहे हैं। फडणवीस ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, पुरानी यादें ताजा हो गईं। फडणवीस ने एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, जब सोमवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा होगा तो यह तस्वीर पुरानी यादें ताजा कर देगी।

Mon, 22 Jan 2024 5:50 AM IST
Ram Mandir inauguration live: पीएम मोदी के साथ काशी डोम राजा बनेंगे यजमान

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देशभर के 15 लोग यजमान बनेंगे। इनमें काशी डोम राजा अनिल चौधरी का नाम भी शामिल है। काशी डोम राजा चौधरी पत्नी सपना चौधरी और मां जमुना देवी समेत परिवार के सदस्यों के साथ पहले ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। परिवार के सदस्य मंदिर के लिए चांदी का त्रिशूल और अन्य भेंट लेकर आए हैं।

Mon, 22 Jan 2024 5:46 AM IST

Ram Mandir inauguration live: 51 जगहों पर पार्क हो सकेंगे 22 हजार से ज्यादा वाहन

उत्तर प्रदेश सरकार ने पार्किंग के लिए 51 स्थान तय किए हैं। पीटीआई भाषा से बातचीत में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इन पार्किंग में 22,825 वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। पार्किंग के लिए किसी को भटकना न पड़े, इसके लिए पार्किंग स्थलों को गूगल मैप पर अपलोड कर दिया गया है। वहीं, पार्किंग स्थलों को वीवीआईपी, वीआईपी और अन्य मेहमानों के लिए भी आरक्षित किया गया है।

Mon, 22 Jan 2024 5:32 AM IST
Ram Mandir inauguration live: खास होगा मेहमानों को दिया जाने वाला प्रसाद

 

एक सरकारी बयान में कहा गया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में गुजरात की भगवा सेना भारती गरवी गुजरात एवं सन्त सेवा संस्थान की ओर से महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है, जिसे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद मेहमानों को वितरित किया जाएगा। पीटीआई भाषा के अनुसार, संत सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल भाई रावल ने बताया कि महाप्रसाद के 20 हजार से अधिक पैकेट को तैयार किया गया है तथा हर पैकेट में दो लड्डू, सरयू नदी का जल, अक्षत, सुपारी की थैली और कलावा होगा।

Mon, 22 Jan 2024 5:22 AM IST
Ram Mandir inauguration live: AI कैमरे, कांटों के तार; अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें 10,000 सीसीटीवी कैमरे लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं। इनमें कुछ कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI तकनीक से भी लैस होंगे। अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि एक एंटी-ड्रोन प्रणाली स्थापित की जा रही है।

Share:

Next Post

Ram Temple inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का यहां होगा लाइव प्रसारण, एक भी पल नहीं करेंगे मिस

Mon Jan 22 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। अयोध्या (Ayodhya)के भव्य राम मंदिर में आज रामलला (Ramlala)की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सज-धजकर (dressed up)तैयार है। जगह-जगह लगाए गए लाउडस्पीकर पर राम धुन बजाई जा रही है। शहरवासी भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में तैयार होकर सड़कों पर निकले […]