img-fluid

मणिपुर में बेकाबू भीड़ का तांडव, KZC अध्यक्ष के घर पर बोला हमला

March 23, 2026

डेस्क: मणिपुर के चुराचांदपुर शहर में रविवार को भारी तनाव के बीच कुकी जो काउंसिल (KZC) के अध्यक्ष एच थांगलेट के घर में भीड़ ने घुसने की कोशिश की. बताया जाता है कि इस दौरान भीड़ को रोकने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इसके बाद भीड़ वहां से तितर-बितर हो गई. भीड़ के वहां से जाने के बाद एच थांगलेट ने राहत की सांस ली.

दरअसल, रविवार को कुकी जो काउंसिल के अध्यक्ष एच थांगलेट के घर में कथित तौर कुछ उग्रवादी छिपे होने की खबर सामने आई थीं. इस बात से नाराज होकर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. बताया जाता है कि रविवार दोपहर को भीड़ ने अध्यक्ष के घर पर पथराव करते हुए अंदर घुसने की कोशिश की. इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को वहां से पीछे खदेड़ दिया. इसके बाद कुछ युवाओं ने घर में घुसने की कोशिश की तो पुलिस को उन पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.


  • हालांकि, रविवार रात को युवाओं ने एक बार फिर अध्यक्ष के घर में जबरन घुसने का प्रयास किया. स्थिति बिगड़ती देख वहां मौजूद लोगों ने भीड़ को डराने और पीछे हटाने के लिए हवा में गोलियां चलाईं. जिसके बाद भीड़ वहां से पीछे भाग खड़ी हुई. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने मेईती और कुकी समुदाय के बीच विश्वास बहाली के प्रयास के तहत गुवाहाटी में नागरिक संस्था कुकी जो परिषद के साथ बातचीत की थी.

    अधिकारियों ने आगे बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों चुराचांदपुर शहर के पास तुइबोंग इलाके में भी हंगामा किया. कुछ लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध जताया. सुरक्षा बलों ने यहां भी आंसू गैस का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया. फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं.

    Share:

  • जेवर एयरपोर्ट पर दिखेंगे काशी-हरिद्वार के गंगा घाट, 28 मार्च होगा शंखनाद

    Mon Mar 23 , 2026
    नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे खास और आधुनिक एयरपोर्ट में शामिल होने जा रहा है. यह एयरपोर्ट सिर्फ हवाई यात्रा का केंद्र नहीं होगा. बल्कि, भारतीय संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने पेश करने का एक बड़ा माध्यम बनेगा. एयरपोर्ट का पूरा डिजाइन इस तरह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved