इंदौर न्यूज़ (Indore News) ज़रा हटके जिले की खबरें देश मध्‍यप्रदेश

इंदौर में रंग पंचमी: राजवाड़ा पर उमड़ा लोगों का हुजूम, तस्वीरों और वीडियो में देखें क्या थे इंतजाम..

इंदौर। रंग पंचमी (rang panchami) के अपने अनोखे इंतजाम और त्यौहारी माहौल को लेकर देश में अपनी अलग पहचान बना चुके इंदौर (indpre) शहर ने दो साल बाद फिर अपनी इस पहचान को आज ताजा कर दिया। शहर में सुबह से ही रंग पंचमी का उत्साह साफ देखा जा सकता था, प्रशासन ने भी कई दिन पहले से गेर मार्ग से जुड़े कार्य को तेजी से पूरा कर आयोजन को सफल बनाने की पूरी कोशिश की। वहीं आज सुबह से राजवाड़ा पर होने वाली पांरपरिक गेर में मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा हो। लोगों के हुजूम के बीच टैंकर से रंग और गुलाल की पिचकारियां छोड़ी गई।


वहीं व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे शहर कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने राजवाड़ा स्थित एक बिल्डिंग की छत से व्यवस्थाओं को देखा उनके साथ कई अफसर भी पहुंचे, निगम तथा प्रशासनिक कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान के साथ साथ बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था भी संभालते नजर आए।

4 किमी निकल रही गेर के पूरे रास्ते पर करीब डेढ़ से दो लाख से ज्यादा लोग मौजूद हैं। यहां पूरे शहर से लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। हैदराबाद, मुंबई, बड़ोदा, अहमदाबाद सहित देश एवं मध्यप्रदेश के कई हिस्सों से लोग गेर देखने पहुंचे हैं। गेर मार्ग को 5 सेक्टर में बांटा गया है। गेर 4 किमी घूमेगी और मिसाइलों से दूर तक पानी और रंग उड़ाएगी। इसमें पानी के टैंकर और डीजे वाहन सहित कई वाहन भी होंगे।

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि दो साल बाद निकल रही गेर को लेकर पुलिस-प्रशासन विशेष अलर्ट पर है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि सादे कपड़ों में भी पुलिस के जवान भीड़ में असामाजिक तत्वों पर नजर रख रहे हैं। पुलिसकर्मी भी सुरक्षा इंतजामों में जुटे हैं। यहां तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और अफसर तैनात हैं। दो हजार से ज्यादा नगर निगम कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। रंगों से बचने के लिए गेर मार्ग के रहवासियों और व्यापारियों ने अपनी बिल्डिंग को प्लास्टिक से ढंक दिया है।

देखें तस्वीरें एवं वीडियो…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

Share:

Next Post

चैत्र नवरात्रि में गलती से भी न करे ये काम, वरना रूष्‍ठ हो सकती है मां दुर्गा

Tue Mar 22 , 2022
नई दिल्ली. नवरात्रि(Navratri) का त्योहार देश भर में काफी धूम-धाम से मनाया जाता है. ‘नवरात्रि’ संस्कृत के 2 शब्दों नव और रत्रि से बना है, जिसका अर्थ है 9 रातें. नवरात्रि के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है. साल भर में 4 नवरात्रि आती हैं, जिनमें चैत्र […]