
पटना। लोजपा सांसद प्रिंस पासवान की अपने चचेरे भाई चिराग पासवान से बगावत करने के बाद मुश्किलें बढ़ सकती हैं। समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस (Prince Paswan) के खिलाफ दिल्ली पुलिस के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की का आरोप है कि प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उनके साथ रेप (Rape) किया।
चिराग पासवान ने बताया महिला को ब्लैकमेलर
चिराग पासवान ने अपनी चिट्ठी में जिक्र किया था कि पार्टी से जुड़ी रही एक महिला ने प्रिंस पर यौन शोषण का आरोप लगाया था और उसे ब्लैकमेल किया था। चिराग ने चिट्ठी में लिखा कि उन्होंने इस मामले पर प्रिंस पासवान को पुलिस के पास जाने की सलाह दी थी, ताकि सच और झूठ का पता लगाया जा सके।
बता दे प्रिंस राज चिराग पासवान के चाचा स्व. रामचंद्र पासवान के पुत्र हैं। रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट (Samastipur Loksabha Seat) से चुनाव जीतकर प्रिंस राज सांसद बने हैं। हर दम चिराग पासवान के साथ देने वाले प्रिंस फिलहाल उनके विरोध में हैं, जबकि उनको चुनाव में जीत दिलाने के लिए चिराग पासवान ने ही उनके चुनाव अभियान की कमान संभाली थी।
चुनाव जीतने के बाद प्रिंस पासवान को चिराग पासवान ने बिहार प्रदेश लोजपा का अध्यक्ष भी बनाया था। फिलहाल प्रिंस ने भी पाला बदल लिया है। पशुपति कुमार पारस ने चिराग को अपदस्थ करने की कवायद शुरू की तो प्रिंस राज चाचा पशुपति के साथ हो गए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved